फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   The councilor's husband abused the officers on the phone, the corporator filed a case

Indore:पार्षद पति अंसारी ने अफसरों को फोन पर दी गालियां, केस दर्ज

Mon, 03 Jul 2023 08:33 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 03 Jul 2023 08:33 PM IST
सार

 कांग्रेस नेता अंसाफ अंंसारी की पत्नी वार्ड पार्षद है। पार्षद पति अंसाफ ही वार्ड की गतिविधियां देखते हैै। उन्होंने वार्ड मेें सफाई नहीं होने पर एक निगमकर्मी को फोन लगाया और कहा कि- वार्ड की बेकलेन से कचरा नहीं उठ रहा है।

विज्ञापन
The councilor's husband abused the officers on the phone, the corporator filed a case
पार्षद पति के खिलाफ केस दर्ज। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर में एक कांग्रेस पार्षद पति को फोन पर अफसरों को गालियां और धमकी देना महंगा पड़ा। उनकी फोन रिकार्डिंग अफसरों तक पहुंच गई और फिर पार्षद पति के खिलाफ निगमायुक्त ने केस दर्ज कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निगम के कर्मचारी और अफसरों के खिलाफ अभद्रता स्वीकार नहीं की जाएगी।

विज्ञापन

मामला वार्ड क्रमांक 60 से जुड़ा हैै। कांग्रेस नेता अंसाफ अंंसारी की पत्नी इस वार्ड से पार्षद है। पार्षद पति अंसाफ ही वार्ड की गतिविधियां देखते हैै। उन्होंने वार्ड मेें सफाई नहीं होने पर एक निगमकर्मी को फोन लगाया और कहा कि- वार्ड की बेकलेन से कचरा नहीं उठ रहा है और बार-बार बोलने के बावजूद सफाई नहीं हो रही है। इसके बाद अंसारी ने आपा खो दिया और कर्मचारी से कहने लगे कि काम नहीं होता है तो वार्ड से तबादला करवा लो। इसके बाद उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों के नाम लेकर गाली-गलौच शुरू कर दी।

विज्ञापन

जब निगमायुक्त हर्षिका सिंह को इसका पता चला तो उन्होंने प्रकरण दर्ज कराने के निर्देश दिए। सेंट्रल कोतवाली थाने में शासकीय कार्य मेें बाधा डालने का प्रकरण दर्ज किया गया है। मेेयर पुुष्य मित्र भार्गव नेे कहा कि शहर में विकास को लेकर भेदभाव नहीं किया जा रहा है। कांग्रेस खुद गुटों मेें बट चुकी है। पार्षद पति कर्मचारियों से बदलसूकी कर रहे हैै। यह हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed