फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   The cook got electrocuted while cooking in the restaurant

Indore News:रेस्टोरेंट में खाना बनाते समय लगा कुक को लगा करंट

Sun, 02 Apr 2023 03:19 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 02 Apr 2023 03:19 PM IST
सार

जितेंद्र की डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। परिवार में माता-पिता और पत्नी है। पत्नी गर्भवती है और पति की मौत की खबर से उसे गहरा सदमा लगा है।

विज्ञापन
The cook got electrocuted while cooking in the restaurant
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

रेस्टोरेंट में खाना बनाते समय कुक की करंट लगने से मौत हो गई है। यह घटना इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में हुई। यहां तीन इमली चौराहे के एक ढाबे २६ वर्षीय युवक जितेंद्र चौहान खाना बनाने का काम करता था। ढाबे की रसोई में वह खाना बना रहा था, उसने इलेक्ट्रिक बोर्ड हटाया था, तभी अचानक उसे जोरदार झटका लगा और वह गश खाकर जमीन पर गिर पड़ा। ढाबे पर काम कर रहे कर्मचारियों ने ढाबे की लाइट बंद की और जितेंद्र को नजदीक के अस्पताल ले गए। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जितेंद्र लंबे समय से ढाबे पर काम करता था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।

विज्ञापन


डेढ़ साल पहले शादी हुई थी
जितेंद्र की डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। परिवार में माता-पिता और पत्नी है। पत्नी गर्भवती है और पति की मौत की खबर से उसे गहरा सदमा लगा है।

पैर पर काटा जहीराला जानवर, मौत

हातोद के माली बरोडिया गांव में खुले में सो रहे एक आठ साल के बच्चे की जहरीला जानवर काटने से मौत हो गई। उसे रात को अस्पताल लाए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों के अनुसार मंगल सहेरिया अपने दो छोटे भाई और बहन के साथ सो रहा था। रात को उसके पैर में कोई जहरीला जानवर काटा। इसके बाद मंगल उठा और जोर-जोर से चिल्लाने लगा। इसके बाद वह बेहोश हो गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर आए। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed