फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   The Chief Minister has kept Vijayvargiya poor, did not allow him to enter the Rajya Sabha

Indore: मुख्यमंत्री ने विजयवर्गीय को बेचारा बना रखा है, उन्हें राज्यसभा में जाने नहीं दिया

Wed, 21 Jun 2023 03:37 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 21 Jun 2023 03:37 PM IST
सार

जयवर्धन सिंह ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया जब कांग्रेस में थे, तो उन्हें महत्वपूर्ण पद मिले।  मैं भी उनका सम्मान करता था। कांग्रेस में कोई उनका राजनीतिक कद कम नहीं करना चाहता था, दरअसल वे लोकसभा में अपनी हार नहीं सहन कर पाए।

विज्ञापन
The Chief Minister has kept Vijayvargiya poor, did not allow him to enter the Rajya Sabha
जयवर्धन सिंह पत्रकारवार्ता में। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर  टिप्पणी करने वाले भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पर कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विजयवर्गीय काफी योग्य नेता है। उन्होंने पश्चिम बंगाल में काफी मेहनत की। उसके बाद उन्हें राज्यसभा में जाना चाहिए था, लेकिन नहीं जा पाए। दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने उन्हें भाजपा में बेचारा बना रखा है,जबकि वे मेरे पिता दिग्विजय सिंह को बेचारा कहते है।

विज्ञापन

सिंह ने कहा कि मंत्री नरोत्तम मिश्रा उनके पिता दिग्विजय सिंह के बारे में बयान देने के बजाए उनके विधानसभा क्षेत्र पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। मिश्रा तो महाराज भाजपा में है और न शिवराज भाजपा में, वेे तो नाराज भाजपा के मुख्य अंग है।

विज्ञापन

सिंधिया का मैं काफी सम्मान करता था

जयवर्धन सिंह ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया जब कांग्रेस में थे, तो उन्हें महत्वपूर्ण पद मिले। मैं भी उनका सम्मान करता था। कांग्रेस में कोई उनका राजनीतिक कद कम नहीं करना चाहता था, दरअसल वे लोकसभा में अपनी हार नहीं सहन कर पाए, लेकिन भाजपा में भी उनकी भूमिका संदिग्ध है। उन्होंने कहा कि भाजपा अलग-अलग गुटों में बंट चुकी है। नेता संगठन से अपना नियंत्रण खो चुके हैै। जनता ही इस बार भाजपा की सरकार नहीं चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस को फायदा मिलेगा

श्री सिंह ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद हमारा आत्मविश्वास बढ़ा है। राहुल गांधी में क्षमता है जनता के बीच रहने की। यात्रा से जनता के बीच सकारात्मक संदेश गया है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को भारत जोड़ो यात्रा से फायदा मिलेगा।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस में टिकटों की डिमांड को गुटबाजी से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। कांग्रेस में कई सीटों पर एक से अधिक योग्य उम्मीदवार है। इस बार युवाअेां को भी ज्यादा टिकट मिलेगा। सिंह ने कहा कि इंदौर के शहर अध्यक्ष की नियुक्ति के मामले में जल्दी निर्णय लिया जाएगा। हमने फैसला लेना में काफी देर की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed