फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   The bus in which the goon waved knife in Indore, wiped it, apologized

Indore Crime: इंदौर में जिस बस मेें गुंडे ने लहराया था चाकू, वहां लगाया पोछा, मांगी माफी

Tue, 20 Dec 2022 09:08 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 20 Dec 2022 09:08 AM IST
सार

इंदौर के खजराना रुट पर चलने वाली एक सिटी बस में यात्रियों के सामने चाकू निकालने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया। वह सिटी बस के कैमरे में कैद हो गया था। पुलिस ने उससे बस में पोछा लगवाया और  उसने माफी भी मांगी। 
 

विज्ञापन
The bus in which the goon waved knife in Indore, wiped it, apologized
बदमाश नेे लहराया था बस मेें चाकू - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर की सिटी बस में टिकट मांगने पर चाकू लहरानेे वाले बदमाश को पुलिस नेे पकड़ कर सारी हेकड़ी निकाल दी। पुलिस युवक को खजराना रुट पर चलने वाली बस में ले गई और यात्रियों के सामनेे बस में झाडू लगवाई,पोछा लगवाया और यात्रियों के सामने बदमाश से बुलवाया कि अब कभी दादा-गिरी नहीं करुंगा। कभी मुझसे अब गलती नहीं होगी। पूरी बस में उसने दोनो कान पकड़कर चक्कर लगवाया।

विज्ञापन

इंदौर में एक गुंडे ने पिछले सोमवार को सिटी बस में ही यात्रियों के सामने चाकू निकाल लिया था। वह किराए लेने की बात से नाराज था और चाकू दिखाकर कंडक्टर को धमकाया था। वह कंडक्टर को बोला था कि क्या बोल रिया है तु..रामपुरी (चाकू) डालूं क्या पेट में..किराया बक रिया है तू... अपना किराया नहीं लगता। इसके बाद वह अपशब्दों का भी प्रयोग करने लगा था। ऐसा करते देख एक महिला यात्री ने उसे रोकने का प्रयास भी किया था। उसके तेवर देख कंडक्टर ने किराया तो नहीं लिया, लेकिन सारी घटना सिटी बस प्रबंधन को बताई। प्रबंधन ने बस के फुटेज निकाल कर खजराना पुलिस को सौंप दिए थे।

विज्ञापन

पुलिस ने प्रकरण दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने गुंडे शहजाद उर्फ जावेद निवासी खजराना को गिरफ्तार कर लिया। उसकेे खिलाफ तिलक नगर, कनाडि़या और आजाद नगर में मारपीट, अवैध वसूली सहित अन्य धाराअेां में केस दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed