फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Telangana Aadhaar card racket kingpin Pawan Kotia arrested in Indore

Telangana Aadhaar Card Racket: तेलंगाना आधार कार्ड रैकेट का सरगना इंदौर में गिरफ्तार

Fri, 20 May 2022 01:41 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, इंदौर
पीटीआई, इंदौर Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 20 May 2022 01:41 AM IST
सार

एक अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर सेल ने आरोपी पवन कोटिया (29) को गिरफ्तार किया है, जो एमपी के शिवपुरी जिले का मूल निवासी है।

विज्ञापन
Telangana Aadhaar card racket kingpin Pawan Kotia arrested in Indore
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

तेलंगाना में फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर सेल ने करीब 7,000 फर्जी आधार कार्ड बनाने में शामिल एक गिरोह के सरगना को इंदौर शहर से गुरुवार को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन


एक अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर सेल ने आरोपी पवन कोटिया (29) को गिरफ्तार किया है, जो एमपी के शिवपुरी जिले का मूल निवासी है। पवन को तेलंगाना पुलिस के सहयोग से पकड़ा गया।
विज्ञापन


इंदौर साइबर सेल के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह ने कहा कि तेलंगाना पुलिस ने कुछ सुराग साझा किए थे इस पर कार्रवाई करते हुए, इसके बाद हमने पवन कोटिया को यहां गिरफ्तार किया। उसे एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे हैदराबाद ले जाने के लिए पुलिस को ट्रांजिट रिमांड दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी पवन कोटिया साइबर तकनीक में पारंगत
एसपी जितेंद्र सिंह ने बताया कि पवन कोटिया साइबर तकनीक में पारंगत है और असम और मध्यप्रदेश में मान्यता प्राप्त आधार सेवा केंद्रों को तकनीकी मदद दे रहा था।

आगे उन्होंने कहा कि कोटिया पर भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) द्वारा प्रदान किए गए असम में आधार केंद्रों के लॉगिन आईडी और पासवर्ड की आपूर्ति करने का आरोप लगाया गया था।


कोटिया असम से भाग गया था
पुलिस अधिकारी ने कहा कि इन लॉगिन आईडी और फर्जी दस्तावेजों की मदद से तेलंगाना में करीब 7,000 नए आधार कार्ड दर्ज किए गए और पुराने का विवरण बदल दिया गया। सिंह ने कहा कि तेलंगाना पुलिस ने पिछले साल दिसंबर में गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया था। उन्होंने कहा कि इन गिरफ्तारियों के बाद कोटिया असम से भाग गया था और इंदौर में छिपा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed