फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Suspect in custody who sent letter threatening to blow up Rahul Gandhi in Indore

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी को धमकी देने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मिठाई की दुकान पर भेजी थी चिट्ठी

Fri, 18 Nov 2022 05:59 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 18 Nov 2022 05:59 PM IST
सार

राहुल गांधी को धमकी देने वाला युवक अन्नपूर्णा क्षेत्र में रहता है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। युवक ने डाक से चिट्ठी एक मिठाई की दुकान पर भेेजी थी। दुकानदार ने चिट्ठी पढ़ने के बाद पुलिस को सूचना दी थी।

विज्ञापन
Suspect in custody who sent letter threatening to blow up Rahul Gandhi in Indore
File photo - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान इंदौर में बम धमाकों से दहलाने की धमकी देने वाले को पुलिस ने पकड़ लिया है। उसका नाम अभी सामने नहीं आया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस को यकीन है कि युवक ने परेशान करने के लिए यह चिट्ठी भेजी थी। इस पत्र में युवक ने राहुल गांधी के साथ ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को भी गोली मारने की धमकी दी थी। 

विज्ञापन


कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर को मध्यप्रदेश में शुरू होने वाली थी। उनके गुजरात दौरे की वजह से यह कार्यक्रम दो दिन टल गया और अब मध्यप्रदेश में उनकी यात्रा 23 नवंबर को शुरू होगी। शुक्रवार को एक पत्र सामने आया है। उसमें लिखा था कि यदि राहुल गांधी मध्यप्रदेश में आते हैं तो उनकी यात्रा में कई जगह धमाके होंगे। इसके साथ ही सिख दंगों के लिए जिम्मेदार रहे कमलनाथ को भी गोली मार दी जाएगी।
विज्ञापन

 

Suspect in custody who sent letter threatening to blow up Rahul Gandhi in Indore
जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान पर डाक से आई चिट्ठी। - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस का कहना है कि चिट्ठी लिखने वाला संदिग्ध युवकअन्नपूर्णा क्षेत्र में रहता है। युवक ने डाक से धमकी वाली चिट्ठी एक मिठाई की दुकान पर भेेजी थी। दुकानदार ने चिट्ठी पढ़ने के बाद पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पत्र पर तीन नंबर भी अंकित थे। इसके आधार पर आरोपी की जानकारी जुटाने पुलिए अफसर सुबह से ही सक्रिय थे। पुलिस पकड़े गए युवक से पत्र की लिखावट का मिलान कर रही है। पत्र में राहुल के अलावा कमलनाथ की हत्या की धमकी भी दी गई थी।

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर धमकी भरे पत्र में 1984 में हुए सिख दंगों का जिक्र करते हुए लिखा गया है कि नवंबर के अंतिम सप्ताह में इंदौर धमाकों से दहल उठेगा। जगह-जगह बम विस्फोट होंगे। राहुल गांधी की यात्रा के दौरान कमल नाथ को भी गोली मार दी जाएगी। पत्र में एक महिला और पुरुष के चित्र हैं। ज्ञान सिंह का नाम लिखकर 10 अंकों में नंबर भी लिखे गए हैं। दूसरे पेज पर भी दो मोबाइल नंबर लिखे हैं। इसके अलावा किसी अमनदीप सिंह के मतदाता परिचय पत्र की फोटोकापी भी पत्र के साथ रखी गई है। अब पुलिस इन नंबरों की जांच कर रही है।
 

Suspect in custody who sent letter threatening to blow up Rahul Gandhi in Indore
जिस लिफाफे में यह चिट्ठी आई है, उस पर विधायक का नाम लिखा है। - फोटो : सोशल मीडिया
भाजपा विधायक ने कहा- बेवजह बदनाम किया जा रहा है
पत्र के लिफाफे पर रतलाम विधायक चेतन कश्यप का नाम और पता लिखा है। चेतन कश्यप फिलहाल मुंबई में है। उन्होंने मीडिया से कहा है कि उन्हें बेवजह बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने इंदौर के पुलिस अफसरों से भी इस संबंध में चर्चा की है। इससे पहले कमलनाथ समेत कांग्रेस के कई नेताओं  ने राज्य सरकार और पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी।  

यह लिखा है पत्र में 
1984 में पूरे देश में भयंकर दंगे हुए। सिखों का कत्ले आम किया गया। किसी पार्टी ने इस जुल्म के खिलाफ आवाज नहीं उठाई। इंदिरा गांधी की **** कमलनाथ ने #####****। नवंबर के आखिर में इंदौर में जगह-जगह भयानक बम विस्फोट होंगे। बम विस्फोटों से पूरा इंदौर दहल उठेगा। बहुत जल्द ही राहुल गांधी की यात्रा के समय कमलनाथ को भी गोली मार दी जाएगी। राहुल गांधी को भी राजीव गांधी के पास भिजवाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed