फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Student fell from the third floor of the hostel at 2.30 am, condition critical

Indore: होस्टल की तीसरी मंजिल से रात ढाई बजे गिरा छात्र, हालत गंभीर

Thu, 07 Sep 2023 01:05 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 07 Sep 2023 01:05 PM IST
सार

पुलिस ने होस्टल संचालक से सीसीटीवी फुटेज भी मांगे है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घायल छात्र सुरेश नरसिंहपुर का रहने वाला है। वह पढ़ाई के सिलसिले में इंदौर के होस्टल में रह रहा है। पढ़ाई के अलावा वह पार्ट टाॅइम जाॅब भी करता है।

विज्ञापन
Student fell from the third floor of the hostel at 2.30 am, condition critical
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

इंदौर के विजय नगर क्षेत्र में होस्टल की तीसरी मंजिल से गिरकर एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर हाथ और पैर में चोट आई है। होस्टल संचालक का कहना है कि हादसा उसके होटल में नहीं हुआ, बल्कि छात्र एक निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिर कर घायल हुआ है। बेहोशी होने के कारण पुलिस छात्र के बयान नहीं ले पाई है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


घटना बुधवार रात दो बजे के करीब विजय नगर क्षेत्र के अंबिकापुरी के कमला बाॅयज होस्टल में रहन वाले छात्र के साथ हुई। छात्र सुरेश जाटव बिल्डिंग से गिर पड़ा। उसे नजदीक के गर्ल्स होस्टल के गार्ड एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे थे। कमला बाॅयज होस्टल के संचालक का कहना है कि घटना उसके होस्टल में नहीं हुई। छात्र होस्टल से रात को टहलने के लिए निकला था और एक निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर वह घायल हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने होस्टल संचालक से सीसीटीवी फुटेज भी मांगे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घायल छात्र सुरेश नरसिंहपुर का रहने वाला है। वह पढ़ाई के सिलसिले में इंदौर के होस्टल में रह रहा है। पढ़ाई के अलावा वह पार्ट टाॅइम जाॅब भी करता है। पुलिस ने युवक के परिजनों को भी सूचना दी। वे भी गुरुवार सुबह इंदौर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र ने किया सुसाइड
इंदौर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे एक छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका। भंवरकुआ पुलिस के अनुसार आनंद नगर में रहने वाले हर्ष पिता राजेंद्र पाटीदार ने सुसाइड कर लिया। उसे भाई यश ने फंदे पर लटकते हुए देखा था। पुलिस को उसके पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। हर्ष का परिवार खेती करता है। पिता ने दोनों भाइयों को इंदौर में पढ़ाई के लिए भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed