फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Solar panels will be installed in government offices of Indore

International Solar Day: इंदौर के सरकारी दफ्तरों में लगेंगे सोलर पैनल, जनता के लिए बनेगा सिंगल विंडो सिस्टम

Wed, 03 May 2023 07:14 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 03 May 2023 07:14 PM IST
सार

अब इंदौर में एक और नवाचार, इंदौर को सोलर सीटी बनाने के संकल्प के साथ जारी किया सोलर सीटी का विजन डॉक्यूमेंट 

विज्ञापन
Solar panels will be installed in government offices of Indore
ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में कार्यक्रम आयोजित - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर को सोलर सिटी बनाने के संकल्प को पूर्ण करने की दृष्टि से अंतरराष्ट्रीय सोलर दिवस के अवसर पर ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी, विधायक महेन्द्र हार्डिया, आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा के साथ कई समाजसेवी, उद्योगपति, कंपनियां और बैंक प्रतिनिधि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


महापौर भार्गव ने कहा कि इंदौर हमेशा से नवाचार करता आया है। अब हमें इंदौर को सोलर सिटी बनाना है। इसके लिए पहले हम जागरूकता कैंपेन शुरू करेंगे। लोगों को सोलर के फायदे बताएंगे। उन्हें बताया जाएगा कि किस तरह से इससे उनका खर्च भी कम होगा और प्रकृति को भी फायदा होगा। बजट में भी इंदौर को सोलर सीटी बनाने के लिए प्रावधान किया गया है। महापौर ने कहा कि इंदौर देश की पहली अर्बन बॉडी बना जो अपने बिजली के व्यय को कम करने के लिए ग्रीन बॉण्ड का पब्लिक इश्यू लाया है। 
विज्ञापन


पूरी कालोनी बनेगी सोलर कालोनी
इस अवसर पर पुष्पविहार कालोनी रहवासी संघ ने कहा कि उनकी कालोनी में हर घर में सोलर एनर्जी ही होगी। उन्होंने एक नारा दिया कि सबसे अच्छी सोलर ऊर्जा के लिए अभियान चलाकर इंदौर को सोलर सिटी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजन के चर्चाओं के प्रमुख बिन्दु 
सौर ऊर्जा संयंत्र को स्थापित करने में लगने वाले वित्तीय संसाधनों की आपूर्ति।
सौलर रूफटाप लगाए जाने में आम नागरिक को आने वाली समस्याओं का सरलीकरण।
सौर ऊर्जा संयंत्र को स्थापित करने में एकल खिड़की सेवा का गठन। 
नवकरणीय ऊर्जा दल का गठन।
सौर ऊर्जा उपयोग संबंध में जनता में जागरूकता फैलाना।
समस्त सरकारी/अर्थसरकारी संस्थानों में सौर ऊर्जा का उपयोग करना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed