फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Soil test survey in Narmada river for Indore-Manmad, two and a half kilometer long tunnel will also be built

Indore: इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन के लिए नर्मदा में मिट्टी परीक्षण शुरू, ढाई किलोमीटर लंबी सुरंग भी बनेगी

Thu, 25 May 2023 04:23 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 25 May 2023 04:23 PM IST
सार

इंदौर-मनमाड़ रेल संघर्ष समिति प्रमुख मनोज मराठे ने बताया कि हमारी समिति लंबे समय से इस प्रोजेक्ट को धरातल पर लाने की मांग कर रही है। अब फायनल लोकेशन सर्वे शुरू हो गया है। इसके बाद भूमि अधिगृहण का सर्वे होगा।

विज्ञापन
Soil test survey in Narmada river for Indore-Manmad, two and a half kilometer long tunnel will also be built
इंदौर मनमाड़ रेल प्रोजेक्ट के लिए नर्मदा नदी में सर्वे। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

निमाड़ क्षेत्र के विकास की नई इबारत लिखने वाले इंदौर-मनमाड़ रेल प्रोजेक्ट का फाइनल लोकेशन सर्वे शुरू हो गया है। यह काम पुणे की एक कंपनी को दिया गया है। डेढ़ माह में कंपनी को महाराष्ट्र के धुले जिले के नरडाणा गांव से लेकर खलघाट तक सर्वे पूरा करना है। इस परियोजना में नर्मदा नदी पर रेलवे ब्रिज बनना है। इसके लिए नदी के भीतर उपकरणों के जरिए सर्वे किया जा रहा है। नदी के भीतर मिट्टी परीक्षण किया जा रहा है।

विज्ञापन


सर्वे करने वाली टीम ने बताया कि नदी के तल से 20 फीट नीचे तक के हिस्से में सर्वे किया जा रहा है। तल के 20 फीट के बाद चट्टानें हैं। इस सर्वे के हिसाब से पिलरों की डिजाइन तैयार होगी। इसके अलावा मालीपुरा और भरुडपुरा गांव में सर्वे दूसरी टीम कर रही है। इस गांव में ढाई किलोमीटर लंबाई में सुरंग बनेगी। उसके लिए भी टीम पत्थरों का परीक्षण कर रही है।
विज्ञापन


नर्मदा पर पुल, पुलिया और सुरंग का सर्वे
इंदौर-मनमाड़ रेल संघर्ष समिति प्रमुख मनोज मराठे ने बताया कि हमारी समिति लंबे समय से इस प्रोजेक्ट को धरातल पर लाने की मांग कर रही है। अब फाइनल लोकेशन सर्वे शुरू हो गया है। इसके बाद भूमि अधिगृहण का सर्वे होगा। फिलहाल जो टीम सर्वे करने महाराष्ट्र से आई है वह नर्मदा नदी पर पुल पुलिया और सुरंग का सर्वे भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 दिन चलेगा सर्वे
नर्मदा नदी पर 25 पिलरों के निर्माण के लिए सर्वे हो रहा है। यह सर्वे दस दिनों तक चलेगा। नर्मदा नदी से पहले ताप्ती नदी पर यह टीम सर्वे कर चुकी है। डेढ़ माह बाद सर्वे रिपोर्ट कंपनी की तरफ से रेल विभाग को सौंपी जाएगी।


8 से 10 घंटे में तय हो जाएगी मुंबई की दूरी
इंदौर से मनमाड़ तक रेल लाइन बिछने से इंदौर से मुंबई जाना और भी आसान हो जाएगा। अभी  इंदौर से रतलाम, मेघनगर, दाहोद, गोधरा, बड़ौदा, सूरत, नवसारी होते हुए मुंबई तक रेल रुट है। नए रेल मार्ग से इंदौर से खलघाट, सेंधवा, मालेगांव, मनमाड़ होते हुए रेल गाड़ियां, मुंबई, पुणे व महाराष्ट्र के अन्य शहरों जा सकेंगी। अभी इंदौर से मुंबई जाने में 12 से 15 घंटे रेलगाड़ी से लगते हैं। इंदौर-मनमाड़ परियोजना का काम पूरा करने के बाद यह दूरी 8 से 10 घंटे में तय हो जाएगी। इस साल के रेल बजट में सर्वे के लिए दो करोड़ रुपये इस परियोजना के लिए रखे गए थे। अगले साल अन्य सर्वे शुरू होंगे तो बजट बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed