फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Software engineer had taken overdose of drugs in Indore, died

Indore Crime: इंदौर में साफ्टवेेयर इंजीनियर ने ले लिया था नशे का ओवरडोज डोज, हो गई मौत

Wed, 07 Dec 2022 05:22 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 07 Dec 2022 05:22 PM IST
सार

रात को सार्थक अपने दोस्त के यहां गया था। वहां उसने नशा किया। दोस्त ने रोका तो उनसे कहा था कि नशे के बगैर उसे नींद नहीं आती है। सुबह वह कमरे में मृत अवस्था में मिला।

विज्ञापन
Software engineer had taken overdose of drugs in Indore, died
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

इंदौर मेें नशे के आदि हो चुके साफ्टवेयर इंजीनियर के लिए नशे का ओवरडोज  डोज जानलेवा साबित हुआ। रात को उसने खूब नशा किया। नशे की वजह से उसे उल्टी हुई जो श्वास नली में फंस गई और उसकी मौत हो गई। जिस कमरे में वह नशा कर रहा था। वहां खाली इंजेक्शन, ब्राउन शुगर पड़ी मिली।

विज्ञापन

नशेे में ओवरडोज से बुधवार को साफ्टवेयर इंजीनियर सार्थक जायसवाल की मौत हो गई। वह गुजरात की कंपनी में काम करता था अौर दो सालों से वर्क फ्राॅम होम था। इस दौरान वह ज्यादा नशा करने लगा था। सुबह परिजनों ने उसकी मौत की सूचना दी तो मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम केे लिए अस्पताल भेजा। द्वारकापुरी पुलिस के अनुसार युवक नशे की लत का शिकार था।

विज्ञापन

परिजनों ने उसे नशा मुक्ति केन्द्र में भी रखा था, ताकि वह नशा करना छोड़ दे, लेकिन वहां से लौटकर उसने फिर से नशा करना शुरू कर दिया था। उसका नशे की लत के कारण परिजनों से विवाद हुुआ था और रात को वह अपने दोस्त के यहां आ गया था। वहां उसने नशा किया। दोस्त ने रोका तो उनसे कहा था कि नशे के बगैर उसे नींद नहीं आती है। दोस्त दूसरे कमरे में सोया और सार्थक दूसरे कमरे में सोया। सुबह देर तक नहीं उठा तो दोस्त ने परिजनों को सूचना दी। दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो वह पलंग पर उल्टा लेटा था। आशंका है कि उसकी रात में ही मौत हो गई थी। पुलिस ने जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। डाक्टर ने शार्ट पीएम रिपोर्ट में बताया कि युवक की मौत सांस नली में उल्टी फंसने के कारण हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed