{"_id":"644fbb803b69f15777001b15","slug":"smuggled-gold-worth-rs-28-lakh-found-in-bus-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: बस में मिला 28 लाख रुपए का सोना, सौ रुपए पार्सल के हिसाब से ले जा रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: बस में मिला 28 लाख रुपए का सोना, सौ रुपए पार्सल के हिसाब से ले जा रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर
Mon, 01 May 2023 06:45 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 01 May 2023 06:45 PM IST
सार
यह सोना बस में आठ डिब्बों में पैक करके रखा गया था। पुलिस ने ड्राइवर व कंडक्टर से पूछताछ की तो उनके पास से इसके बिल भी नहीं मिले। मामला जीएसटी विभाग को सौंपा गया है।
विज्ञापन
बस में मिला 28 लाख रुपए का सोना
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर से आवाजाही करने वाली बसों में अवैध तरीके से सामान लाने ले जाने की शिकायतें बढ़ती जा रही हैं। अब इंदौर से टीकमगढ़ गई महाकाल ट्रेवल्स की बस से पुलिस ने 28 लाख रु. कीमत का 617 ग्राम सोना जब्त किया है। यह सोना बस में आठ डिब्बों में पैक करके रखा गया था। पुलिस ने ड्राइवर व कंडक्टर से पूछताछ की तो उनके पास से इसके बिल भी नहीं मिले। मामला जीएसटी विभाग को सौंपा गया है।
एसपी रोहित काशवानी ने बताया कि इस मामले की जानकारी मुखबिर से मिली थी। हमें पता चला था कि इंदौर से टीकमगढ़ जाने वाली ओरछा ट्रेवल्स की बस (MP-36 P-4499) के ड्राइवर द्वारा अवैध रूप से कुछ वस्तुओं का परिवहन किया जा रहा है। इसके बाद हमने टीम बनाई और सोमवार सुबह पुराने बस स्टैण्ड पर पुलिसकर्मी पहुंचे। जैसे ही वहां पर बस पहुंची तो कोतवाली टीआई मनीष कुमार की टीम ने बस को रोककर चेक किया। बस की छानबीन में आठ छोटे डिब्बे मिले। यह पूरी तरह से पैक थे। इसके बाद इस पर वीडियोग्राफी करवाते हुए डिब्बे खोले तो उसमें 617 ग्राम वजनी जेवरात मिले।
ड्राइवर के पास नहीं मिला बिल
एसपी ने बताया कि जब सोना मिलने पर बस ड्राइवर राजेश यादव एवं कंडक्टर नइम खान को हिरासत में लिया तो उन्होंने बताया कि हमारे पास इनका कोई बिल नहीं है। जेवरात के बिल नहीं मिलने से पुलिस के द्वारा मामला जीएसटी विभाग को सौंप दिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि ड्राइवर व कंडक्टर को किसी भी पार्सल को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए 100 रु. मिलते थे। पुलिस को आशंका है कि जीएसटी चुराने के लिए व्यापारी यह काम कर रहे थे। इसमें आयकर विभाग की टीम भी जांच कर रही है।