फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Shivraj performed Bhoomipujan of CM Rise Schools in Indore

Indore: भूमिपूजन पर बोले शिवराज- कोरोना होने पर अस्पताल में भर्ती था, तब आया सीएम राइज स्कूल खोलने का ख्याल

Sat, 29 Oct 2022 05:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 29 Oct 2022 05:24 PM IST
सार

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को इंदौर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि उन्हें कोरोना हुआ था और वे अस्पताल में भर्ती थे। तब प्रदेश की योजनाओं के बारे में सोचते थे। तब उन्हें सीएम राइज स्कूल खोलने का विचार आया। इसके बाद मंत्रियों और अफसरों से चर्चा की।

विज्ञापन
Shivraj performed Bhoomipujan of CM Rise Schools in Indore
सीएम शिवराज सिंह चौहान शनिवार को इंदौर में थे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को 69 सीएम राइज स्कूलों का भूमिपूजन किया। इन स्कूलों के निर्माण पर 2519 करोड़ रुपये सरकार खर्च करेगी। इंदौर में आयोजित भूमिपूजन समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बताया कि उन्हें यह स्कूल खोलने का विचार अस्पताल में भर्ती होने के दौरान आया। 
विज्ञापन


बता दें कि शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इंदौर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि उन्हें कोरोना हुआ था और वे अस्पताल में भर्ती थे। तब प्रदेश की योजनाओं के बारे में सोचते थे। तब उन्हें सीएम राइज स्कूल खोलने का विचार आया। इसके बाद मंत्रियों और अफसरों से चर्चा की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सीएम राइज स्कूल सामाजित क्रांति लाएंगे। 
विज्ञापन


शिक्षकों को भी समर्पित भाव से पढ़ाना होगा
शिवराज ने कहा कि स्कूलों में आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिलेगा, लेकिन शिक्षकों को भी समर्पित भाव से पढ़ाना होगा। कांग्रेस सरकार ने तो शिक्षकों को शिक्षाकर्मी का दर्जा दे दिया था। हमारी सरकार ने उन्हें गुरु जैसा सम्मान दिया है। कार्यक्रम में मंत्री उषा ठाकुर, तुलसी सिलावट, विधायक रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया, जलपाल सिंह चावड़ा, भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी स्कूलों से बेहतर शिक्षा देने का प्रयास
कार्यक्रम में प्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि हमारी सरकार शिक्षा में गुणात्मक सुधार कर रही है। शिक्षा पद्धति में से गुलामी के चिन्ह भी समाप्त किए जाएंगे। तय समय सीमा में सीएम राइज स्कूलों का निर्माण होगा। निजी स्कूलों से बेहतर शिक्षा देने का प्रयास हमारी सरकार कर रही है। 




बच्चों पर बरसाए फूल
भूमिपूजन समारोह के लिए देवी अहिल्या स्कूल परिसर में बड़ा डोम बनाया गया था और बीच में एक रैम्प भी था। सीएम ने रैम्प पर चलकर स्कूली बच्चों कर फूल बरसाए और उनसे खूब नारे भी लगवाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed