{"_id":"674f127957030a3d540fb869","slug":"sgsits-startup-hal-sif-csr-indore-news-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: एसजीएसआईटीएस को एक करोड़ की मदद, स्टार्टअप्स को मिलेगा प्रोत्साहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: एसजीएसआईटीएस को एक करोड़ की मदद, स्टार्टअप्स को मिलेगा प्रोत्साहन
Tue, 03 Dec 2024 07:45 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Tue, 03 Dec 2024 07:45 PM IST
सार
Indore News: कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी पहल के अंतर्गत फैब्रिकेशन लैब, डाइज और डिजाइन रूम्स के लिए उपकरण प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में समझौता ज्ञापन दिखाते अतिथि।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसजीएसआईटीएस इनक्यूबेशन फोरम (SIF) ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) विमान प्रभाग, नासिक के साथ एक समझौता ज्ञापन (MOA) पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत HAL की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) पहल के अंतर्गत एसजीएसआईटीएस को एक करोड़ मूल्य के उपकरण फैब्रिकेशन लैब, डाइज और डिजाइन रूम्स के लिए प्रदान किए जाएंगे।
MOA हस्ताक्षर समारोह में तकनीकी शिक्षा मंत्री और एसजीएसआईटीएस शासी निकाय के अध्यक्ष इंदर सिंह परमार मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में HAL के अधिकारी और अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। डॉ. दिव्या गुप्ता (स्वतंत्र निदेशक एवं CSR समिति की अध्यक्ष), साकेत चतुर्वेदी (सीईओ, मिग कॉम्प्लेक्स) और सुब्रत मोंडल (जीएम, एओडी) भी उपस्थित थे। एसजीएसआईटीएस की ओर से, डॉ. नीतेश पुरोहित (निदेशक, एसजीएसआईटीएस) के साथ तपन मुखर्जी और रमेश व्यास (निदेशकगण, एसजीएसआईटीएस इनक्यूबेशन फोरम) भी मौजूद थे। HAL और SIF के बीच MOA का औपचारिक आदान-प्रदान, उद्योग के सदस्यों, संकाय और एसजीएसआईटीएस के कर्मचारियों की उपस्थिति में किया गया।
नवाचार को मिलेगा प्रोत्साहन
कार्यक्रम में मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि यह सहयोग एसजीएसआईटीएस इनक्यूबेशन फोरम के बुनियादी ढांचे और क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो नवाचार को प्रोत्साहित करेगा और नए उद्यमियों तथा स्टार्टअप्स के लिए संसाधन उपलब्ध कराएगा।