{"_id":"6596c228eb07941f62051d15","slug":"senior-citizen-police-panchayat-indore-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: मैंने कितने लाड़ से इसे पाला, अब यह मुझे खाना भी नहीं देता, फिर पुलिस ने बेटे को ठीक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: मैंने कितने लाड़ से इसे पाला, अब यह मुझे खाना भी नहीं देता, फिर पुलिस ने बेटे को ठीक किया
Thu, 04 Jan 2024 08:06 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Thu, 04 Jan 2024 08:06 PM IST
सार
सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत में आए कई प्रकरण, कुछ को समझाइश से सुलझाया तो कुछ को काउंसलिंग के लिए भेजा।
विज्ञापन
सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत में प्रकरण सुलझाते अधिकारी और सदस्य।
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीनियर सिटीजन की समस्याओं के समाधान के लिए इंदौर पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत का संचालन किया जा रहा है। जिसमें पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) जगदीश डावर के दिशा निर्देशन में वरिष्ठजनों की प्राप्त होने वाली शिकायतों को प्राथमिकता के साथ निराकरण के लिए प्रत्येक बुधवार को काउंसलिंग कर, बुजुर्गों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।
इसी कड़ी में सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत के काउंसलर सदस्यों ने उपस्थित रहकर टीम ने काउंसलिंग की। डॉक्टर आर.डी. यादव, पुरुषोत्तम यादव, रमेश शर्मा, बी.डी. कुशगोतिया, सन्नी मोदी, संजय शर्मा मौजूद रहे। पुलिस पंचायत में इस सप्ताह कुल 6 प्रकरण प्राप्त हुए जिसमें से चार प्रकरणों का समाधान हुआ।
प्रकरण 1 - आजाद नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले वर्ग विशेष समुदाय के पिता-पुत्र के बीच उत्पन्न हुए विवाद का समाधान पुलिस पंचायत में हुआ। 70 वर्षीय वृद्ध की शिकायत यह थी कि मेरे तीन पुत्रों का बंटवारा मेरी प्रॉपर्टी में तीन हिस्से करके कर दिया गया है बड़ा बेटा मुझे रास्ते में आने-जाने में रुकावट पैदा करता है परेशान करता है, खाने का खर्च भी नहीं देता है। पुलिस पंचायत टीम ने बड़े बेटे को आज समझाइश के पश्चात उसके द्वारा आश्वस्त किया गया कि रास्ते में आ रहे बर्तन मांजने की जगह को वहां से बदल देगा और पिताजी को उससे होने वाली तकलीफ दूर कर देगा। काफी चर्चा के बाद में पिताजी भावुक हुए और उन्होंने यह कहा कि यह मेरा सबसे लाड़ का बेटा रहा है। दोनों बाप बेटे भावुक होकर बेटे ने पिताजी का हाथ पकड़ा और हाथ थामें खुशी खुशी साथ-साथ विदा हुए।
विज्ञापन
प्रकरण 2 - दूसरे प्रकरण में नंदा नगर निवासी 66 वर्षीय वृद्धा एवं उसका बेटा जो एक नई किराएदार महिला की कारगुजारियों से मात्र 6 महीने में भारी परेशान हो गए थे रोते बिलखते पुलिस पंचायत में उपस्थित हुए। टीम द्वारा महिला किराएदार को बुलाने पर उसने मकान आज ही खाली करने का लिखित वचन दिया।
प्रकरण 3 - परदेशीपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली 83 वर्षीय वृद्धा भी अपने पुराने किराएदार से पीड़ित हो रही थी, बीमार होने के कारण उपस्थित नहीं हुई तो उनकी ऑनलाइन काउंसलिंग की गई एवं अनावेदक उपस्थित हुए जिन्हें समझाइश के पश्चात वह भी रजामंदी से घर खाली करने के लिए तैयार हो गए।
प्रकरण 4 - इसी तरह पलासिया थाना अंतर्गत रहने वाले 68 वर्ष के वृद्ध व्यक्ति के द्वारा अपने पड़ोसी से पार्किंग से संबंधित विवाद पर बार-बार झगड़ा होता रहता था एवं आए दिन होने वाले विवाद से परेशान वृद्ध ने पुलिस पंचायत की शरण ली। पुलिस पंचायत के प्रयासों से दोनों पक्षों में आपसी सहमति काफी मशक्कत के बाद में बनी और उन्होंने समस्या के निराकरण के संबंध में आश्वासन दिया।