Indore: स्कूल वैन में लगी आग, बाल बाल बचे बच्चे, बीएसएफ जवान ने बुझाई आग
वैन में ज्यादातर बोहरा समाज के बच्चे सवार थे। जैसे ही वैन में आग लगी और धुंआ उठने लगा तो चालक ने तत्काल रोड़ के एक तरफ वैन खड़ी कर दी और गेट खोलकर बच्चों को बाहर निकाल दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में एक स्कूली वैन में आग लग गई। हादसे के वक्त वैन में स्कूली बच्चे भी सवार थे, लेकिन अच्छी बात है कि कोई जनहानि नहीं हुई। चालक ने आग लगते ही वैन को सड़क के एक तरफ खड़ा किया और बच्चों को वैन से उतार दिया। माणिक बाग रोड़ पर जहां यह हादसा हुआ,वहां कुछ बीएसएफ जवान भी खड़े थे, उन्होंन पानी की बाल्टियोंं से वैन में लगी आग बुझा दी।
वैन में एमबीएस एज्यूकेशनल सोसायटी के बच्चे सवार थे। यह स्कूल माणिकबाग रोड़ पर है। स्कूल की छुट्टी होने के बाद वैन चालक ने बच्चों को उनके घरों तक छोड़ने निकला था। वैन में ज्यादातर बोहरा समाज के बच्चे सवार थे।
जैसे ही वैन में आग लगी और धुंआ उठने लगा तो चालक ने तत्काल रोड़ के एक तरफ वैन खड़ी कर दी और गेट खोलकर बच्चों को बाहर निकाल दिया। इसके बाद वैन जलने लगी। वहां खड़े बीएसएफ जवानों नेे पानी डालकर वैन की आग पर काबू पा लिया। उधर बच्चों ने फोन लगाकर पालकों को हादसा होने की सूचना दी। इसके बाद माता-पिता घटनास्थल पर बच्चों को लेने आए। वैन सीएनजी से चलती है और पिछले हिस्से में उसका टैंक लगा था।
आपको बता दे कि पिछले सप्ताह एक स्कूली बस के इमरजेंसी गेट से एक छात्रा गिरकर घायल हो गई थी। इसके बाद बस का परमिट आरटीअेा ने निरस्त कर दिया था। बस से छात्रा के गिरने का भी बस चालक और कंटक्टर को पता नहीं चला था। बस में क्षमता से ज्यादा स्कूली बच्चों को बैठाया गया था।
