{"_id":"66370f3a687c066dd4012ff0","slug":"satta-ka-sangram-people-angry-with-akshay-bam-joining-bjp-in-indore-hindi-news-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satta Ka Sangram: इंदौर में बम के पाला बदलने से बदले जनता नाराज, जानिए बदले सियासी समीकरण पर क्या बोले मतदाता?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satta Ka Sangram: इंदौर में बम के पाला बदलने से बदले जनता नाराज, जानिए बदले सियासी समीकरण पर क्या बोले मतदाता?
Sun, 05 May 2024 10:16 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 05 May 2024 10:16 AM IST
सार
Satta Ka Sangram: अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम आज मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में हैं। यहां सुबह चाय पर चर्चा की गई। अक्षय बम के पाला बदलने से जनता में नाराजगी रही, जानिए, क्या बोले मतदाता?
विज्ञापन
Satta Ka Sangram: इंदौर में मतदताओं के साथ चुनावी चर्चा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Satta Ka Sangram: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' मतदाताओं का सियासी मूड जानने निकला है। जो आज मध्यप्रदेश के इंदौर लोकसभा क्षेत्र में हैं। यहां दिन भर लोगों से संवाद कर चुनावी मुद्दे जाने जाएंगे। सुबह चाय पर चर्चा में लोगों ने खुलकर अपनी बात रखी। जानिए, क्या बोले मतदाता ?
विज्ञापन
विज्ञापन
एक मतदाता ने कहा कि पीएम मोदी ने जो काम किए हैं, उनके बारे में दुनिया जानती है। सरकार पीएम मोदी की ही बनेगी। कांग्रेस प्रत्याशी रहे अक्षय बम के भाजपा में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि भाजपा देश बचाना है, पार्टी को बहुमत में लाना है, इसके लिए यह कुछ भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
एक महिला मतदाता ने कहा कि अक्षय बम टक्कर में थे। कांग्रेस और भाजपा को जो भी करना है वो करेंगी, राजनीति बहुत बड़ा खेल है। यह न तो अपने बेटे और बेटी को समझती है और न रिश्तेदार को। बम तो प्रत्याशी थी।
एक अन्य मतदाता ने कहा कि अक्षय बम को कोई को जबरन लेकर नहीं गया था। वे खुद इस्तीफा लेकर गए थे। अब अगर कोई भाजपा में आए तो इसके लिए क्या किया जा सकता है।
एक अन्य मतदाता ने कहा कि विपक्ष का कमजोर होना लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। जो भी हुआ है ठीक नहीं हुआ है, क्यों हुआ है यह भी नहीं पता।
एक युवा महिला मतदाता ने कहा कि जब विपक्ष ही नहीं है तो फिर चुनाव का भी कोई सेंशन नहीं है। फिर तो आप एक साथ सरकार बना दीजिए और जनता को बता दीजिए। इस बार में नोटा का बटन दबाऊंगी, क्योंकि विपक्ष को ही खत्म कर दिया गया है।
पहली बार वोट देने जा रही एक युवती ने कहा कि भाजपा कोशिश कर रही है कि कांग्रेस वाले भी हमारी तरफ हों। ताकि, भाजपा को ज्यादा वोट मिले। इसलिए हमें नोटा दबाना ही बेहतर लग रहा है।
एक अन्य मतदाता ने कहा कि शंकर लालवानी अच्छा काम कर रहे हैं। यहां कांग्रेस का वर्चस्व खत्म हो गया है, यहां भाजपा ही है। कांग्रेस के कई लोग भाजपा में शामिल हो गए हैं।
इंदौर में आज के कार्यक्रम
सुबह 11 बजे खबरों के खिलाड़ी संवाद
स्थान: प्रेस क्लब
संपर्क अभिषेक चेंडके, अर्जुन रिछारिया
शाम 5 बजे राजनेताओं से चर्चा
स्थान: कृष्णपुरा मार्केट, इंदौर
संपर्क: अभिषेक चेंडके, अर्जुन रिछारिया
रात 10 बजे
इंदौर के ठिए पर लोगों से चर्चा
अभिषेक चेंडके, अर्जुन रिछारिया
इस विशेष कवरेज को आप यहां देख सकेंगे
amarujala.com, अमर उजाला के यूट्यूब चैनल और फेसबुक चैनल पर आप 'सत्ता का संग्राम' से जुड़े कार्यक्रम लाइव देख सकेंगे। 'सता का संग्राम' से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में भी पढ़ सकेंगे।
