{"_id":"6440ce9941e3aecba80f0b37","slug":"road-accident-at-it-park-intersection-of-indore-one-woman-died-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"indore News: इंदौर के आईटी पार्क चौराहे पर सड़क हादसा, एक महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
indore News: इंदौर के आईटी पार्क चौराहे पर सड़क हादसा, एक महिला की मौत
Thu, 20 Apr 2023 11:03 AM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Thu, 20 Apr 2023 11:03 AM IST
सार
आईटी पार्क चौराहे पर गुरुवार सुबह एक महिला बायपास की तरफ जा रही थी। वह दोपहिया वाहन पर सवार थी। इस बीच उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। एम्बुलैंस महिला को एमवाय अस्पताल ले गई, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : SOCIAL MEDIA
विस्तार
इंदौर में सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। हादसा आईटी पार्क चौराहे पर हुआ है। इस सड़क पर फोरलेन निर्माण हो रहा है। दो माह पहले भी सड़क हादसे में एक युवक इस मार्ग पर अपनी जान गंवा चुका है।
विज्ञापन
आईटी पार्क चौराहे पर गुरुवार सुबह एक महिला बायपास की तरफ जा रही थी। वह दोपहिया वाहन पर सवार थी। इस बीच उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। महिला को घायल अवस्था में देख लोगों ने १०८ एम्बुलैंस को सूचनी दी। एम्बुलैंस महिला को एमवाय अस्पताल ले गई, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भंवरकुआं थाने के पुलिस जवान भी पहुंचे, लेकिन टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल सका। प्रकरण दर्ज करने के बाद पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगा रही है।
विज्ञापन
लगातार हो रहे है हादसे
इंदौर-खंडवा रोड पर लगातार हादसे हो रहे है। इस मार्ग पर विश्व विद्यालय कैम्पस भी है और सुबह बड़ी संख्या में विद्यार्थी इस मार्ग से गुजरते है। इस मार्ग से भारी वाहन भी गुजरते है। डेढ़ माह पहले इंजीनियरिंग कर रहे एक छात्र की इस मार्ग सड़क हादसे में मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
