फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Rapper Badshah in indore

Rapper Badshah: मैंने शाहरुख खान का नाम चुराकर अपना नाम बादशाह रखा- रैपर बादशाह

Sat, 08 Apr 2023 10:31 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 08 Apr 2023 10:31 PM IST
सार

रैपर बादशाह ने कहा कि मीडिया वाले मेरी शादी की अफवाह उड़ाते हैं। मैंने तो कभी नहीं कहा कि मेरी शादी हुई है।

विज्ञापन
Rapper Badshah in indore
रैपर बादशाह - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

मैं शाहरूख खान का बहुत बड़ा फैन हूं। जब मैं काम शुरू कर रहा ता तब मैं अपने लिए नाम ढूंढ रहा था। उसी समय मुझे ध्यान आया कि शाहरूख खान को भी बादशाह कहा जाता है, तब मुझे लगा कि ये नाम मुझे काफी सूट करेगा तो फिर मैंने ये नाम चुरा लिया। यह बातें रैपर बादशाह ने इंदौर में मीडिया से कहीं। वे यहां पर एक इवेंट के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया वाले मेरी शादी की अफवाह उड़ाते हैं। मैंने तो कभी नहीं कहा कि मेरी शादी हुई है। रैपर बादशाह के साथ इस इवेंट के लिए बाली, निकिता गांधी और डीजे योगी भी आए हैं। रैपर यो-यो हनी सिंह से बातचीत के सवाल पर उन्होंने कहा कि फिलहाल तो नहीं। फैंस के लिए उन्होंने कहा कि मेरे फैन मेरे लिए परिवार से भी बढ़कर हैं।
विज्ञापन


रैप का भविष्य बेहतर
बॉलीवुड गानों में लगातार बढ़ रहे रैप के विषय में बादशाह ने कहा कि पिछले 15 सालों में जब से मैं रैपर बना हूं, लगातार नए प्रयोग हुए हैं। बदलाव लगातार होते रहेंगे और इससे लोगों को रैप में नई चीजें मिलेंगी। नई चीजें मिलेंगी तो लोग कभी भी रैप से बोर नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि रैप में पंच लाइन और एक्सप्रेशन पर बहुत ज्यादा ध्यान देना पड़ता है। बादशाह ने कहा कि हर काम में मेहनत लगती है। रैप बनाना आसान काम नहीं होता। कभी तो यह 15-20 मिनट में ही बन जाता है, कभी 6-6 महीने तक लग जाते हैं। उन्होंने बताया कि डीजे वाले बाबू गाना 20 मिनट में बन गया था।
विज्ञापन


हिन्दी में हिप-हॉप दुनिया में छाया
मीडिया से चर्चा में डीजे योगी ने कहा कि पहले हिप-हॉप का मतलब इंग्लिश से होता था लेकिन अब हिन्दी में भी हिप-हॉप लोकप्रिय हैं। इन्हें दुनियाभर के लोग सुन रहे हैं। योगी ने कहा कि युवाओं को बदलाव पसंद है और यदि आप उनके लोकप्रिय बने रहना चाहते हैं तो आपको इनोवेशन पर ध्यान देना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


द पार्क इंदौर के स्टाफ के साथ किया फ्लैश मॉब
इवेंट से पहले द पार्क इंदौर के स्टाफ ने बादशाह के लिए फ्लैश मॉब किया। इसमें स्टाफ की टीम के साथ सिटी लोकल सोशल मीडिया सेलिब्रिटी भी शामिल हुईं। फ्लैश मॉब के दौरान बादशाह ने भी स्टाफ के साथ डांस किया और अपने लोकप्रिय गीतों को गुनगुनाया। स्टाफ में शामिल प्रिशा ने बताया कि हमने इसके लिए पहले से तैयारी कर रखी थी और बादशाह को सभी के साथ यह डांस एंड फन बहुत पसंद आया। हम होटल पार्क में सेलिब्रिटी के लिए अक्सर इस तरह के इवेंट आयोजित करते हैं। बादशाह के आने से सिटी के यूथ में जबरदस्त उत्साह देखा गया। उनके लिए ये लाइफ टाइम एक्सपीरियंस था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed