फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   rangpanchami gair 2024 booking app indore news

Exclusive: रंगपंचमी पर बुकिंग के लिए प्रशासन का एप फेल, किस आधार पर फार्म चुने गए, नहीं बताया, शहरवासी नाराज

Fri, 29 Mar 2024 08:48 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 29 Mar 2024 08:48 PM IST
सार

इंदौर प्रशासन ने गेर में बुकिंग के लिए एप लांच किया। अमर उजाला के रिपोर्टर ने जब सीट खाली थी तब इस पर मानकों के अनुसार फार्म भरा। अगले दिन सुबह तक फार्म पेंडिंग रहा और शाम को रिजेक्ट हो गया।

विज्ञापन
rangpanchami gair 2024 booking app indore news
स्पष्ट दिख रहा है बुकिंग करने के बाद भी सीटें खाली थी पर अगले दिन नहीं मिली। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

रंगपंचमी की गेर में बुकिंग के लिए प्रशासन ने इंदौर गेर 2024 के नाम से एप लांच किया। इस एप का मकसद था कि लोगों को रंगपंचमी गेर (rangpanchami gair) के रास्ते में आने वाली इमारतों पर बैठने की बुकिंग करवाई जा सके। प्रशासन ने गुरुवार रात में इस एप की जानकारी सार्वजनिक की। गुरुवार रात को एप में बुकिंग के लिए लगभग सभी सीटें खाली थी। इसी समय अमर उजाला के रिपोर्टर ने एक इमारत में सीट का चयन कर मानकों के अनुसार फार्म भरा। फार्म भरने के बाद पेंडिंग का स्टेटस आया। शुक्रवार सुबह भी स्टेटस पेंडिंग आया और शाम को फार्म रिजेक्ट हो गया। 
विज्ञापन


किस आधार पर रिजेक्ट हुआ फार्म
जब रिपोर्टर ने एप में दिए नंबर पर संपर्क किया तो बताया गया कि हजारों लोगों ने फार्म भरे हैं इसी तरह आपने भी भरा। आपने जब फार्म भरा तब तक सीट बुक हो गई होगी। किस आधार पर चयन हुआ है यह हम नहीं बता सकते। सब कुछ आनलाइन हुआ है। 
विज्ञापन


प्रशासन का दावा पूरी तरह गलत
प्रशासन का दावा है कि जब आपने फार्म भरा तब आपकी सीट किसी और को बुक हो गई होगी लेकिन एेसा नहीं हुआ। रिपोर्टर ने इस पूरी प्रोसेस की वीडियो रिकार्डिंग की जिसमें साफ दिख रहा है कि फार्म भरने के बाद भी उस इमारत में सीटें खाली थी। जब फार्म भरा तक 15 सीटें थी और बुकिंग के बाद भी 13 सीटें खाली थी। प्रशासन द्वारा जारी किए गए एप की जानकारी शुक्रवार सुबह समाचार पत्रों में प्रकाशित हुई और तब हजारों लोगों ने फार्म भरना शुरू किए। तब तक सभी सीटें भर चुकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरवासी बोले किस आधार पर बुकिंग हुई पता नहीं
शहर में हजारों लोगों ने इस पर फार्म भरे और किस आधार पर दो सौ लोगों को बुकिंग मिली इसका जवाब किसी के पास नहीं है। अमर उजाला ने फार्म भरने वाले कई लोगों से बात की तो उनका कहना था कि हमारे फार्म किस आधार पर रिजेक्ट किए हमें यह बताया ही नहीं गया। एप में फार्म भरने के बाद हम दिनभर इंतजार करते रहे और शाम को हमें फार्म रिजेक्ट होने की सूचना मिली। यह भी नहीं बताया कि जिन लोगों को बुकिंग मिली है वह कौन हैं और उन्हें किस आधार पर बुकिंग मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed