{"_id":"6a8ea0a09bfbf933ef00b922","slug":"indore-news-innova-hits-five-people-in-indore-one-in-critical-condition-driver-arrested-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News:इंदौर में इनोवा ने मारी पांच लोगों को टक्कर, एक की हालत गंभीर, ड्रायवर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News:इंदौर में इनोवा ने मारी पांच लोगों को टक्कर, एक की हालत गंभीर, ड्रायवर गिरफ्तार
Wed, 26 Aug 2026 01:45 PM IST
Abhishek Chendke
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Abhishek Chendke
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:45 PM IST
सार
इंदौर के राऊ क्षेत्र में बुधवार को तेज रफ्तार इनोवा का कहर देखने को मिला। बेकाबू वाहन ने एक के बाद एक चार दोपहिया वाहनों और एक ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक वृद्ध की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
इनोवा ने मारी पांच लोगों को टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में एक बेकाबू इनोवा वाहन ने चार दोपहिया वाहनों और एक ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। हादसा राऊ क्षेत्र में हुआ।
बताया जा रहा है कि वाहन की रफ्तार तेज थी। चालक उसे काबू नहीं कर पाया और एक के बाद एक पांच लोगों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ा। इसके बाद वाहन ट्रैक्टर से टकराकर रुका। मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को पकड़ लिया और पुलिस को बुलाकर उसे उनके हवाले कर दिया।
उधर, सड़क पर दर्द से तड़प रहे घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए लोगों ने एंबुलेंस को फोन किए। इस बीच पुलिस के वाहनों से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। राहगीरों की मदद से घायलों को वाहनों में बैठाकर अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच के लिए भेजा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने हादसे को नशे की हालत में अंजाम दिया या इसके पीछे कोई और वजह थी।
हादसे में घायल एक वृद्ध की हालत गंभीर है। उन्हें सिर और पेट में चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई थी। इसी कारण चालक मौके से भाग नहीं पाया। टक्कर के कारण चालक को भी चोट लगी है।