फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Raja Raghuvanshi Murder Case: Sonam wanted to flee to Nepal after the murder, her lover Raj is five years youn

Raja Raghuvanshi Murder Case: हत्या के बाद नेपाल भागना चाहती थी सोनम, उम्र में पांच साल छोटा है प्रेमी राज

Mon, 09 Jun 2025 05:50 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 09 Jun 2025 05:50 PM IST
सार

सोनम रघुवंशी के मामले में परत-दर-परत चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है। उसने अपने प्रेमी राज के साथ मिलकर पति राजा की हत्या की साजिश रची और डबल डेकर रुट को सुरक्षित समझकर चुना। हत्या के बाद सोनम नेपाल भागने की योजना में थी। वह 9 लाख रुपये और गहनों के साथ फरार रही और आरोपियों को भागने के लिए पैसे भी दिए।

विज्ञापन
Raja Raghuvanshi Murder Case: Sonam wanted to flee to Nepal after the murder, her lover Raj is five years youn
सोनम और राज कुशवाह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में कई राज खुलते जा रहे हैं। पत्नी सोनम के हिरासत में आने के बाद हर कोई भौंचक्का है। अब एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है कि सोनम नेपाल भागने की फिराक में भी थी। उसने ही अन्य आरोपियों को पैसे देकर इंदौर वापस भेजा था। 

विज्ञापन


बता दें कि अपने पति की हत्या करने की साजिश रचने वाली सोनम रघुवंशी ने ही डबल डेकर रूट के इलाके का चयन किया था। 23 मई को दोपहर में काॅल पर सास से हुई बातचीत में सोनम ने यह जताने की कोशिश भी की थी कि वह झरना देखने नहीं आना चाहती थी, उसे राजा वहां लेकर आया, लेकिन सचाई यह है कि सोनम को हत्या के लिए वो इलाका सुरक्षित लगा था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- गाजीपुर में आधी रात को ऐसे हाल में मिली थी सोनम, सामने आई फोटो; राजा हत्याकांड में नया मोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Raja Raghuvanshi Murder Case: Sonam wanted to flee to Nepal after the murder, her lover Raj is five years youn
राज कुशवाहा, विशाल, आकाश और आनंद कुर्मी। - फोटो : अमर उजाला

शव ठिकाने लगाने के बाद अलग-अलग हो गए आरोपी
सोनम अपने से पांच साल छोटे राज को दिल दे बैठी थी और राज ने ही इंदौर के तीन युवकों को हत्या के लिए तैयार किया था, जो सोनम और राजा के पीछे-पीछे शिलांग तक गए थे, लेकिन राज खुद नहीं गया। इधर पुलिस सूत्रों से ये बात भी पता चली है कि सोनम हत्या के बाद नेपाल भागना चाहती थी। राजा का शव ठिकाने लगाने के बाद तीन आरोपी उससे अलग हो गए थे। बताते हैं कि सोनम की दो अन्य युवकों ने सोलह दिन तक उसे छुपाने में, यात्राएं कराने में मदद की।



ये भी पढ़ें- 'घर फोन करना है', सोनम को पुलिस के हवाले करने वाले ढाबा मालिक ने बताई पूरी कहानी

Raja Raghuvanshi Murder Case: Sonam wanted to flee to Nepal after the murder, her lover Raj is five years youn
Sonam Raghuvanshi - फोटो : संवाद

घर से लाए रुपयों की मदद से छिपती रही
सूत्रों ने ये भी बताया कि सोनम अपने साथ 9 लाख रुपये नकद और शादी में मिले गहने भी अपने साथ ले गई थी, ताकि उसका उपयोग वह इतने दिन इधर-उधर रुकने और यात्रा में कर सके। हत्या ने बाद सोनम वाराणसी से गोरखपुर जाना चाहती थी। वहां से नेपाल जाना उसके लिए आसान था, लेकिन फिर वह गाजीपुर पहुंची। हत्यारों को भी सोनम ने कुछ राशि दी थी, ताकि वे भाग कर इंदौर आ सकें। 


ये भी पढ़ें- आखिर कौन है राज कुशवाहा, 24 घंटे में ऐसा क्या हुआ, जो सोनम को करना पड़ा सरेंडर?

दो दिन पहले भी सोनम के घर गया था राज कुशवाह
जानकारी के अनुसार जिस राज कुशवाह पर आरोप लग रहे हैं, वो दो साल पहले तक सोनम के घर के आसपास ही रहता था, बाद में उसने घर बदल लिया। दो दिन पहले राज सोनम के माता-पिता से मिलने उनके घर भी पहुंचा था। हालांकि उन्हें ये भनक तक नहीं लगी कि राज सोनम के संपर्क में है और इस तरह की वारदात में शामिल हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed