फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-congress-janshangharsh-maharally-gandhi-bhavan-collectorate

कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शनः वोट बचाओ, देश बचाओ के नारे पर जुटे कार्यकर्ता, गांधी भवन से कलेक्टोरेट तक महारैली

Tue, 27 Oct 2026 01:58 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 27 Oct 2026 01:58 PM IST
सार

इंदौर में मंगलवार को कांग्रेस ने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों और मतदाता सूची बदलावों के विरोध में सुबह 11 बजे गांधी भवन से कलेक्टोरेट तक जनसंघर्ष महारैली निकाली। इसमें मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाने की मांग भी गई।

विज्ञापन
indore-congress-janshangharsh-maharally-gandhi-bhavan-collectorate
गांधी भवन से कलेक्टोरेट तक विरोध प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

कांग्रेस ने मंगलवार को केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में जनसंघर्ष महारैली निकाली। शहर और जिला कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह रैली सुबह 11 बजे गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर कलेक्टोरेट पहुंची। कांग्रेस ने इस आयोजन के लिए 'कांग्रेस लाओ, देश बचाओ' और 'वोट बचाओ, देश बचाओ' के नारे दिए। रैली के जरिए पार्टी ने सरकारों की नीतियों के साथ मतदाता सूची में किए गए बदलावों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करवाया। 
विज्ञापन


कांग्रेस के प्रमुख नेता पहुंचे
कांग्रेस नेता देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े और वरिष्ठ नेताओं के निर्देश पर यह महारैली आयोजित की गई। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार की नीतियों से आम जनता परेशान है। पार्टी मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उनके कार्यकाल में लिए गए निर्णयों की समीक्षा की मांग भी उठाई गई। इसके साथ ही मतदाता सूची में हुए बदलावों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग को लेकर कलेक्टोरेट तक प्रदर्शन किया गया। 
विज्ञापन


सभी मोर्चा-संगठनों और कार्यकर्ताओं की रही भागीदारी
शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि महारैली में अधिक से अधिक नेताओं और कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस ने एक सप्ताह तक तैयारी की। सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों और प्रभारियों, वरिष्ठ नेताओं, प्रदेश कांग्रेस के वर्तमान और पूर्व पदाधिकारियों, शहर एवं जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों तथा ब्लॉक अध्यक्षों ने इसमें भाग लिया। युवा कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई और महिला कांग्रेस सहित विभिन्न मोर्चा-संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी अपने साथियों के साथ पहुंचे। इसके अलावा वर्तमान और पूर्व पार्षद, पार्षद प्रत्याशी तथा पंचायतों के पंच, सरपंच और अन्य पदाधिकारी भी महारैली में शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed