फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Raja Raghuvanshi Murder Case: Raja's father said- Sonam got my son Raja killed for black magic,

Raja Raghuvanshi Murder Case:राजा के पिता ने कहा- तंत्र-मंत्र के लिए सोनम ने मेरे बेटे राजा की हत्या कराई,

Tue, 17 Jun 2025 12:05 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 17 Jun 2025 12:05 PM IST
सार

राजा के पिता अशोक रघुवंशी ने बताया कि सोनम के कहने पर राजा ने घर के मुख्य द्वार पर एक पोटली टांग दी थी। उन्हें लगता है कि सोनम ने तंत्र-मंत्र का प्रयोग करके बेटे की हत्या करवाई है। 

विज्ञापन
Raja Raghuvanshi Murder Case: Raja's father said- Sonam got my son Raja killed for black magic,
तीन रुपों में सोनम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेघालय में हनीमून के दौरान मारे गए इंदौर निवासी राजा रघुवंशी के पिता अशोक रघुवंशी ने सोनम पर संदेह जताया है। उनका कहना है कि सोनम तंत्र-मंत्र में विश्वास करती थी। उसने उनके बेटे पर इसका प्रयोग किया। राजा की पत्नी सोनम, उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह और उसके तीन दोस्तों को हत्या में संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल वह शिलांग पुलिस की हिरासत में है।

विज्ञापन

राजा और सोनम की शादी 11 मई को हुई थी और वे 20 मई को अपने हनीमून के लिए मेघालय गए थे। 23 मई को वे लापता हो गए थे और राजा का शव 2 जून को एक झरने के पास एक गहरी खाई में मिला था। राजा के पिता अशोक रघुवंशी ने बताया कि सोनम के कहने पर राजा ने घर के मुख्य द्वार पर एक पोटली टांग दी थी। उन्हें लगता है कि सोनम ने तंत्र-मंत्र का प्रयोग करके उनके बेटे की हत्या करवाई है। उन्होंने दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें-सोनम रघुवंशी का भाई गोविंद खेल रहा सेफ गेम, रिटर्न टिकट, गहने की बात क्यों छुपाई

राजा की मां उमा रघुवंशी ने कहा कि उनका बेटा और सोनम दोनों मांगलिक थे । उन्होंने एक ज्योतिषी के सुझाव पर मुहूर्त के अनुसार शादी की थी। सोनम शादी के बाद केवल चार दिन उनके घर पर रही। फिर अपने मायके चली गई। उमा ने कहा कि अगर वह कभी सोनम से मिलेंगी, तो वह उससे पूछेंगी कि उसने उनके बेटे को क्यों मरवाया ?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed