Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम के भाई गोविंद ने नहीं हायर किया वकील, बोला- मुझे पढ़नी है केस डायरी
शिलांग पुलिस ने सारे सबूत जुटाने के बाद साढ़े तीन माह में केस डायरी तैयार की और चालान पेश कर दिया है। फिलहाल राजा की पत्नी सोनम सहित पांचों आरोपी जेल में हैं और इस केस का ट्रायल शुरू हो गया है।
विस्तार
शिलांग में हुई राजा रघुवंशी की हत्या की चार्जशीट पेश होने के बाद कोर्ट ने केस पर सुनवाई शुरू कर दी है। इस केस में राजा के परिवार ने अपनी तरफ से वकील हायर किया है। वहीं हनीमून के दौरान राजा की हत्या की आरोपी उसकी पत्नी सोनम के भाई गोविंद ने कोई वकील हायर नहीं किया है। उनका कहना है कि मैं जानना चाहता हूं कि मेरी बहन ने हत्या क्यों की।
ये खबर भी पढ़ें: Indore News: कमजोर काॅलमों पर टिकी थी तीन मंजिला अवैध बिल्डिंग,पांच दिन पहले एक हिस्सा हल्का धंसा था
इस कारण मुझे इस केस की डायरी पढ़नी है। यदि कोर्ट वकील के माध्यम से मुझे यह देगा तो इसके लिए मैं वकील की मदद लूंगा, लेकिन बहन का केस नहीं लडूंगा। उधर इस केस में राजा रघुवंशी के भाई विपिन ने भी शिलांग कोर्ट में वकील के माध्यम से चार्जशीट की काॅपी मांगी है।
शिलांग पुलिस ने सारे सबूत जुटाने के बाद साढ़े तीन माह में केस डायरी तैयार की और चालान पेश कर दिया है। फिलहाल राजा की पत्नी सोनम सहित पांचों आरोपी जेल में हैं और इस केस का ट्रायल शुरू हो गया है। इस मामले में मुख्य पांचों आरोपियों की जमानत नहीं हो पाई है। आरोपियों की मदद करने वाले और सबूत मिटाने वाले प्राॅपर्टी ब्रोकर और सुरक्षाकर्मी की जमानत हो चुकी है।
बता दें कि तीन माह पहले इंदौर निवासी सोनम पर अपने पति को शिलांग में हनीमून के दौरान मौत के घाट उतारने का आरोप है। इस काम में उसके प्रेमी राज के तीन साथियों ने मदद की थी। दावा है कि सोनम राज से प्यार करती थी और किसी और से शादी नहीं करना चाहती थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
