फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Raja Raghuvanshi murder case Court reserves decision on bail plea of Shilom James

राजा रघुवंशी मर्डर केस: पत्नी सोनम और साथियों पर गहराया शिकंजा, शिलोम जेम्स की जमानत पर रोक

Thu, 17 Jul 2025 01:46 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग/इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग/इंदौर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 17 Jul 2025 01:46 PM IST
सार

मेघालय के शिलांग की अदालत में इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में आरोपी शिलोम जेम्स की ज़मानत याचिका पर सुनवाई हुई। अधिवक्ता देवेश शर्मा ने ज़मानत की मांग की, जिसका विरोध सरकारी वकील तुषार चांदा ने किया।
 

विज्ञापन
Raja Raghuvanshi murder case Court reserves decision on bail plea of Shilom James
सोनम ने की थी राजा की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में गिरफ्तार प्रॉपर्टी डीलर शिलोम जेम्स की ज़मानत याचिका पर बुधवार को शिलांग की एक अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। शिलोम जेम्स को सोहरा में राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। सुनवाई के दौरान आरोपी की ओर से अधिवक्ता देवेश शर्मा ने ज़मानत की मांग की, जबकि लोक अभियोजक तुषार चांदा ने इसका विरोध किया। अधिकारियों के अनुसार, बहस के बाद अदालत ने आदेश सुरक्षित रख लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बुधनी और शाहगंज बने सिरमौर, राष्ट्रपति से मिला पुरस्कार; ये योजनाएं बनीं उदाहरण
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, जांच में पता चला है कि शिलोम जेम्स के पास से मृतक की पत्नी सोनम के गहने और एक पिस्तौल मिली है। यह भी सामने आया है कि हत्या के बाद सोनम कुछ समय के लिए शिलोम के देखरेख वाले किराए के फ्लैट में छिपी थी। इस मामले में दो और आरोपी फ्लैट के मालिक लोकेन्द्र सिंह तोमर और सिक्योरिटी गार्ड बलबीर अहिरवार उर्फ बलिया को पहले ही जमानत मिल चुकी है। इन दोनों पर सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी ने इसी वर्ष मई में सोनम से विवाह किया था। दोनों हनीमून के लिए मेघालय गए थे, जहां से वे लापता हो गए। कुछ दिनों बाद राजा रघुवंशी का रक्तरंजित शव सोहरा की एक गहरी खाई से बरामद हुआ था। सोनम को 9 जून को उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर स्थित एक ढाबे से गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके चार अन्य साथियों को इंदौर से पकड़ा गया था। पुलिस के अनुसार, इन सभी पर राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रचने और उसे अंजाम देने का आरोप है। सोनम की उम्र 24 वर्ष बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed