फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore Rain: इंदौर में एक घंटे में एक इंच पानी गिरा, मौसम में घुली ठंडक, देखिए पानी से लबालब सड़कें

Thu, 06 Jul 2023 07:06 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 06 Jul 2023 07:06 PM IST
सार

गुरुवार दोपहर तक धूप निकलने के बाद अचानक बादलों ने डेरा डाला और बरसने लगे, लोगों को लगातार पड़ रही उमस से छुटकारा मिला
 

विज्ञापन
rain updates forecast imd baarish
बारिश के दृश्य - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
इंदौर में तेज बारिश होने से लोगों को उमस से राहत मिली है। मौसम में ठंडक घुल गई है और तापमान में कमी आई है। गुरुवार दोपहर तक शहर में धूप और उमस से लोग परेशान थे। दोपहर तीन बजे शहर के अधिकांश क्षेत्रों में बादलों ने डेरा जमा लिया। तीन से चार बजे के बीच लगभग अधिकांश क्षेत्रों में बारिश हुई और लोगों को उमस से राहत मिली। एक से दो घंटे तक चली बारिश में सड़कें लबालब हो गई। कई सड़कों पर देर तक पानी बहता रहा। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी धूप, बादल का दौर कुछ दिन चलेगा। मानसून को अच्छे से आने में थोड़ा और समय लगेगा। इस मौसम में अब तक 177 मिमी (7 इंच) बारिश हो चुकी है। यह स्थिति गुरुवार शाम 5.30 बजे तक की है।
rain updates forecast imd baarish
एयरपोर्ट क्षेत्र की विद्या पैलेस कालोनी का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
शहर के कई हिस्सों में पानी भरा
तेज बारिश से शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया। बीआरटीएस एबी रोड पर कई जगह जाम की स्थिति भी बनी। ऐसी ही स्थिति विजय नगर, देवास नाका, पलासिया, हुकुमचंद घंटाघर, गीता भवन के आसपास रही। एक इंच बारिश में भी कई क्षेत्रों में पानी भरने की स्थिति बनी। हालांकि एक से दो घंटे के बाद शाम छह बजे तक पानी पूरी तरह से रुक गया। 
rain updates forecast imd baarish
बारिश में गाड़ियां भी फंसती रही। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
कई क्षेत्रों में जाम की स्थिति
एक इंच बारिश के बाद भी कई क्षेत्रों में जाम की स्थिति बनी। विजय नगर, पलासिया, एयरपोर्ट की कई कालोनियों में पानी भरने से वाहन देर तक जाम में फंस रहे। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed