फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Rahul's meeting is being compared to Modi's, had come 48 days ago

Bharat Jodo Yatra: आखिर क्यों राहुल गांधी के सभा की तुलना PM मोदी से हो रही, 48 दिन पहले आए थे

Wed, 30 Nov 2022 08:48 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 30 Nov 2022 08:48 PM IST
सार

राहुल गांधी की सभा की तुलना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हो रही है। डेढ़ महीने पहले प्रधानमंत्री ने उज्जैन में जिस तरह पूजा की, आमसभा ली, वैसा ही अंदाज राहुल गांधी का भी नजर आया। आइए जानते हैं आखिर क्या समानता है दोनों की उज्जैन यात्रा में।

विज्ञापन
Rahul's meeting is being compared to Modi's, had come 48 days ago
File photo - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

महाकाल लोक का लोकार्पण करने के लिए 48 दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्जैन आए थे और सभा ली थी। उसी अंदाज में राहुल गांधी उज्जैन में दिखे। मोदी की तरह महाकाल की पूजा के बाद वे आमसभा को संबोधित करने पहुंचे। मोदी के अंदाज में ही राहुल नंदी हाॅल में ध्यान मुद्रा में बैठे। राहुल पहले भी उज्जैन आए हैं, लेकिन उनके साथ गर्भ गृह में अन्य नेता भी होते थे, लेकिन बुधवार को राहुल अकेले गर्भ गृह में गए। बाकी नेता बाहर बैठे थे। प्रधानमंत्री मोदी जब पूजा करने आए थे, तब भी दूसरे नेता नंदी हाॅल में बैठे रहे थे। उन्होंने अकेले महाकाल की पूजा की।

विज्ञापन


दोनों ने जय महाकाल के साथ शुरू किया भाषण...
प्रधानमंत्री मोदी महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद आमसभा में गए थे। उन्होंने भाषण से पहले दो बार महाकाल का जयघोष किया। राहुल गांधी ने भी दो बार जय महाकाल बोला। मोदी ने अपने भाषण में कई बार महाकाल और उज्जैन का उल्लेख किया। राहुल गांधी ने भी आठ बार महाकाल को जिक्र अपने भाषण में किया। मोदी ने अपने भाषण में देश के संस्कृति, इतिहास का उल्लेख कर भविष्य में होने वाले विकास की बात की। राहुल ने भी हिन्दू धर्म, अध्यात्म और तपस्या का जिक्र बार-बार करते हुए देश के तपस्वियों का सम्मान नहीं होने की बात कही।
विज्ञापन


मोदी की तरह ही की पूजा...
प्रधानमंत्री ने उज्जैन में सभा के पहले मंदिर में पूजा की थी। सफेद धोती, भगवा रंग का कपड़ा शरीर पर धारण किया था। गले में रुद्राक्ष की माला और सिर पर त्रिपुट भी उन्होंने लगाया था। राहुल भी धोती और लाल रंग का कपड़ा शरीर पर ओढ़ कर मंदिर आए। उनके भी गले में रुद्राक्ष की माला और सिर पर त्रिपुट लगा था। मोदी की तरह वे भी पूजा के बाद सीधे सभा स्थल पर पहुंचे
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल नहीं गए महाकाल लोक...
प्रधानमंत्री ने 11 अक्टूबर को महाकाल लोक का लोकापर्ण किया था। उन्होंने करीब एक घंटा महाकाल लोक के अवलोकन में भी बिताया, लेकिन राहुल गांधी ने भाषण में न तो महाकाल लोक का उल्लेख किया और न ही वे उसका भ्रमण करने गए। पूजा के बाद राहुल सीधे सभास्थल पर चले गए। आपको बता दें कि साढ़े तीन सौ करोड़ रुपये खर्च कर महाकाल लोक बनाया गया है, जिसे देखने के लिए काफी भीड़ आ रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed