फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Rack of Vande Bharat train arrived, will run at a speed of 71 kmph

Indore: वंदे भारत ट्रेन का रैक आया, 71 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी

Tue, 20 Jun 2023 05:07 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 20 Jun 2023 05:07 PM IST
सार

27 जून को कमलापति रेलवे स्टेशन से ट्रेन को प्रधानमंत्री हरी झंडी दिखाएंगे। इस ट्रेन का पांच मिनिट का स्टाॅपेज पांच मिनट के लिए उज्जैन रहेगा, लेकिन पहले दिन हर स्टेशन पर ट्रेन रुकेगी और वहां उसका स्वागत होगा। रविवार को छोड़कर बाकी दिन यह ट्रेन चलेगी। 

विज्ञापन
Rack of Vande Bharat train arrived, will run at a speed of 71 kmph
वंदे भारत ट्रेन। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

27 जनू को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंदौर-भोपाल वंदे भारत सहित पांच ट्रेनों का हरी झंडी दिखाएंगे। वंदे भारत ट्रेन का नया रैक भोपाल पहुंच गया है। जल्दी ही ट्रेन का इंदौर तक ट्रायल रन होगाा। दोनो शहरों के बीच 71 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलेेगी। ट्रेन के लोकार्पण से पहले 20 या 21 जून को ट्रेन का ट्रायल करने की तैयारी अफसरोंं ने की है। 16 कोच के रैक को आठ-आठ कोच मेें बांटकर भोपाल से इंदौर और भोपाल से जबलपुर के बीच चलाया जाएगा। ट्रेन दोनों शहरों के बीच सप्ताह में दो दिन चलेगी।

विज्ञापन

27 जून को कमलापति रेलवे स्टेशन से ट्रेन को प्रधानमंत्री हरी झंडी दिखाएंगे। इस ट्रेन का पांच मिनिट का स्टाॅपेज पांच मिनट के लिए उज्जैन रहेगा, लेकिन पहले दिन हर स्टेशन पर ट्रेन रुकेगी और वहां उसका स्वागत होगा। रविवार को छोड़कर बाकी दिन यह ट्रेन चलेगी। इंदौर में भी ट्रेन के स्वागत के लिए बड़ा अायोजन होगा।

विज्ञापन

साढ़े तीन घंटे का होगा सफर

इंदौर से भोपाल के लिए ट्रेन सुबह 6.20 बजे रवाना होगा। 7.20 बजे ट्रेन उज्जैैन पहुंचेगी और भोपाल स्टेशन तक ट्रेन पहुंचने का समय 9.50 रहेगा। साढ़े तीन घंटे का समय वंदे भारत ट्रेन लेगी। भोपाल से यह ट्रेन 6.40 बजे रवाना होगी और रात 10.10 बजे इंदौर पहुंचेगी। साढ़े 9 बजे भोपाल से जबलपुर केे लिए ट्रेन रवाना होगी। अब रेल विभाग दोनो ट्रेनों को लिंक करने की तैयारी कर रहा है, ताकि इंदौर के यात्रियों को भोपाल से जबलपुर के लिए ट्रेन मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

180 डिग्री तक घूमती है चेयर

वंदे भारत देश की सबसे तेज दौड़ने वाली ट्रेन है। यह 52 सेकेंड मेें 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ लेती है। इस ट्रेन के सभी डिब्बे वातानुकूलित है और चेयर 180 डिग्री तक घूमती है। सीट भी काफी आरामदायक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed