फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Priyanka will hold more than 30 meetings in Madhya Pradesh, Kanhaiya Kumar, Sachin Pilot will help the youth.

Indore: प्रियंका की 30 से ज्यादा सभाएं होंगी मध्य प्रदेश में, कन्हैया कुमार, सचिन पायलेट युवाओं को साधेगें

Thu, 14 Sep 2023 05:28 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 14 Sep 2023 05:28 PM IST
सार

कांग्रेस इस बार मध्य प्रदेश के युवा मतदाता पर फोकस करेगी,इसलिए इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर जैसे शहरी क्षेत्रों में प्रियंका गांधी के अलावा शशि थरुर की सभाएं भी हो सकती है। युवा वर्ग को आकर्षित करने के लिए कन्हैया कुमार की सभाएं भी कांग्रेस कराएंगी।

विज्ञापन
Priyanka will hold more than 30 meetings in Madhya Pradesh, Kanhaiya Kumar, Sachin Pilot will help the youth.
प्रियंका की एमपी में 30 से ज्यादा सभाएं होगीं। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर कांग्रेस ने भी कमर कस ली है। कुछ सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा भी कांग्रेस करने वाली है। उधर बड़े नेताअेां की आमसभा व रोड शो की प्लानिंग भी हो रही है। चुनाव में कांग्रेस की सबसे बड़ी स्टार प्रचार प्रियंका गांधी होगीं। वे पूरे मध्य प्रदेश में 30 से ज्यादा सभाएं लेगींं। उनका फोकस मालवा निमाड़ पर ज्यादा रहेगा। प्रचार अभियान के पहले चरण में ही वे राजगढ़, सरदारपुर और इंदौर में चुनावी सभाएं ले रही है। इसके अलावा ग्वालियर-चंबल संभाग में भी उनकी सभाएं प्लान की जा रही है।

विज्ञापन

युवा मतदाता पर ज्यादा फोकस

कांग्रेस इस बार मध्य प्रदेश के युवा मतदाता पर ज्यादा फोकस करेगी,इसलिए इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर जैसे शहरी क्षेत्रों में प्रियंका गांधी के अलावा शशि थरुर,सचिन पायलेट की सभाएं भी हो सकती है। युवा वर्ग को आकर्षित करने के लिए कन्हैया कुमार की सभाएं भी कांग्रेस कराएंगी। इसके अलावा अभिनेता राज बब्बर, पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन, नगमा की सभाएं भी मध्य प्रदेश में होंगी।

विज्ञापन

शुक्रवार को होगी तिथि फायनल

इंदौर में प्रियंका की सभा को लेकर शुक्रवार को भोपाल मे बैठक होगी। उसमें सभा की तिथि तय होगी। इंदौर में सभा के अलावा प्रियंका का रोड शो भी होगा। रोड शो पश्चिम क्षेत्र में होगा। राहुल गांधी की सभा निमाड़ क्षेत्र में हो सकती है। पिछल विधानसभा चुनाव में निमाड़ से ज्यादा सीटे मिली थी और किसानों से जुड़े मुद्दे कांग्रेस ने मतदाता कांग्रेस से खुश थे। इस बार कांग्रेस विधायकों के साथ एंटी इंकमबैंसी फेक्टर न हो, इसलिए राहुल गांधी के निमाड़ में दौरे ज्यादा होंगे। भारत जोड़ो यात्रा में भी निमाड़ के आठ से ज्यादा विधानसभा क्षेत्र राहुल ने कवर किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed