फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Priyanka Gandhi will meet women after the end of Bharat Jodo Yatra, events will also be held in Madhya Pradesh

Mp News: भारत जोड़ो यात्रा समाप्त होने के बाद प्रियंका गांधी मिलेगीं महिलाओं से, मध्य प्रदेश में भी होंगे आयोजन

Mon, 12 Dec 2022 05:20 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 12 Dec 2022 05:20 PM IST
सार

भारत जोड़ो यात्रा के समाप्त होने के बाद प्रियंका गांधी प्रदेश के बड़े शहरों में जाकर महिलाओं से मिलेगी। वे भोपाल और इंदौर भी आ सकती है। यह बात कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने सोमवार को पत्रकारवार्ता में कही।

विज्ञापन
Priyanka Gandhi will meet women after the end of Bharat Jodo Yatra, events will also be held in Madhya Pradesh
File photo - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

विज्ञापन
सज्जन सिंह वर्मा ने कांग्रेस की रणनीति, टिकट चयन जैसे मुद्दों पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कृषि को उद्योग का दर्जा देने की बात करते थे, लेकिन किसानों को अपनी उपज के उचित दाम तक नहीं मिल पा रहे है। महंगाई के कारण परिवार का बजट गड़बड़ा गया है, लेकिन भाजपा सरकार मंदिर-मस्जिद के मुद्दे उठाकर असली मुद्दे गायब कर देती है। देश में बन रहे ऐसे वातावरण को ठीक करने के लिए राहुल गांधी यात्रा पर निकले है। वे धर्म, संस्कृति कर्म का संगम करते हुए चल रहे है।

वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री जनता के मन की बात नहीं सुन रहे है। बस अपने मन की बात बताते है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रशंसा करने पर वर्मा ने कहा कि लक्ष्मण सिंह कोई राजनीतिक सर्वे करने वाले नहीं है, जो उन्हें मुख्यमंत्री की लोकप्रियता का ग्राफ बढ़ा हुआ लग रहा है। भाजपा की सरकार प्रदेश में कुछ नहीं कर पाई। कांग्रेस विधायकों के सीट बदल कर चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि न तो वे अपना विधानसभा क्षेत्र बदल रहे है और न ही जीतू पटवारी किसी दूसरे विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी वोट काटती है
आम आदमी पार्टी को लेकर वर्मा बोले कि आम आदमी पार्टी और औवेसी की पार्टी कांग्रेस के वोट काटती है। गुजरात में हमें नुकसान हुआ। वर्मा ने कहा कि दोनो पार्टियां भाजपा की सहयोगी पार्टी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय द्वारा जयंत मलैया से माफी मांगे जाने पर वर्मा बोले कि जब पार्टी ने मलैया को नोटिस दिया था, तब विजयवर्गीय ने विरोध क्यों नहीं किया। उनकी संवेदना अब क्यों जागी।

विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर वर्मा ने बताया कि मंत्री भूपेंद्र सिंह, गोपाल भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला के सामने कांग्रेस भी दमदार उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारेगी। इस बार कांग्रेस टिकट भी जल्दी घोषित करेगी, ताकि उम्मीदवारों को ज्यादा समय मिल सके। उन्होंने बताया कि जयस के नेताओं से भी कमल नाथ की चर्चा हो चुकी है। पत्रकारवार्ता में नगर अध्यक्ष विनय  बाकलीवाल, राजेश चौकेसे, संतोष सिंह गौतम भी मौजूद थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed