फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   President Droupadi Murmu will award 57 NRIs and Organizations Today

Pravasi Bharatiya Sammelan 2023: 57 प्रवासी भारतीयों और संगठनों को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देंगी पुरस्कार

Tue, 10 Jan 2023 06:28 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 10 Jan 2023 06:28 AM IST
सार

पिछले साल 30 प्रवासी भारतीयों व संगठनों को चुना गया था, जबकि इस वर्ष 27 प्रवासी भारतीय मेहमानों का चयन हुआ है।

विज्ञापन
President Droupadi Murmu will award 57 NRIs and Organizations Today
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : ANI

विस्तार

इंदौर में आयोजित 17वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन के अंतिम दिन मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 57 मेहमानों को प्रवासी भारतीय सम्मान से सम्मानित करेंगी। गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली और सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी को भी यह सम्मान दिया जाएगा। आयोजन में मौजूदा प्रवासी भारतीय सम्मेलन के अलावा पिछले वर्ष वर्चुअल रूप से हुए प्रवासी भारतीय सम्मेलन में चुने गए प्रवासी भारतीयों को भी सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन

 

27 प्रवासी भारतीय मेहमानों का इस साल हुआ चयन
साल 2021 के लिए 30 प्रवासी भारतीयों व संगठनों को चुना गया था, जबकि इस वर्ष 27 प्रवासी भारतीय मेहमानों का चयन हुआ है। पिछले वर्ष प्रवासी भारतीय सम्मेलन वर्चुअल रूप से हुआ था, इस वजह से उसमें प्रवासी मेहमानों को वर्चुअल तरीके से ही सम्मानित किया था। इस वजह से इस बार के आयोजन में उन्हें भी सम्मानित करने के लिए आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने लिया सम्मेलन में भाग
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के कारण चार साल के बाद इस सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। मैं 130 करोड़ भारतवासियों के ओर से आपका यहां स्वागत करता हूं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भारत को दुनिया में आशा और जिज्ञासा की दृष्टि से देखा जा रहा है। वैश्विक मंच पर भारत की आवाज सुनी जा रही है, भारत इस साल के लिए जी20 का मेजबान भी है। हम इसे केवल एक कूटनीतिक घटना नहीं बनाना चाहते, बल्कि लोगों की भागीदारी का कार्यक्रम बनाना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed