फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Pramod Tandon said- BJP considers people coming from other parties as untouchable.

Indore: प्रमोद टंडन बोले- भाजपा दूसरी पार्टी से आने वालों को अछूत समझती है

Mon, 18 Sep 2023 07:47 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 18 Sep 2023 07:47 PM IST
सार

टंडन ने कहा कि मंत्री ज्योदिरादित्य सिंधिया और तुलसी सिलावट से मेरी कई दिनों से बात नहीं हुई। वे दोनो व्यस्त रहते है। उनके पास टंडन के लिए समय नहीं है। मेरे समर्थक भी भाजपा छोड़ रहे है। 

विज्ञापन
Pramod Tandon said- BJP considers people coming from other parties as untouchable.
प्रमोद टंडन फिर कांग्रेस में। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ दो साल पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए प्रमोद टंडन की फिर घर वापसी हो गई है। वे 23 सितंबर को गांधी भवन में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे। टंडन के अलावा राऊ के भाजपा नेता दिनेश मल्हार ने भी भाजपा छोड़ कांग्रेस में जाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन

 

भाजपा छोड़ने की वजह प्रमोद टंडन ने बताते हुए कहा कि सत्ता के दुर्गुण सभी राजनीतिक दलों में आ जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा भी अहंकार, तानाशाही और मनमानी की शिकार हो चुकी है। कार्यकर्ता की उपेक्षा होती है। जो लोग भाजपा के परिवार में शामिल हुए हैं। उन्हें अछूत मानकर उनकी बातों को नजरअंदाज किया जाता है। भाजपा के नेता विपक्ष दलों की आलोचना निचले स्तर पर जाकर करते हैं। खासकर नेहरु गांधी परिवार के बारे में गलत बातें कहते है। मैं विद्रोही स्वभाव का हूं, इसलिए यह बात मुझे कचोट रही थी। इसलिए मैं भाजपा छोड़ रहा हूं, न मुझे चुनाव लड़ना है और न पार्टी के सामने कोई शर्त रखी है। मैं कांग्रेस संगठन का काम करुंगा।

विज्ञापन

 

सिंधिया के पास समय नहीं
टंडन ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और तुलसी सिलावट से मेरी कई दिनों से बात नहीं हुई। वे दोनों व्यस्त रहते हैं। उनके पास टंडन के लिए समय नहीं है। मेरे समर्थक भी भाजपा छोड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कांग्रेस के नगर अध्यक्ष रह चुके है टंडन
टंडन शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रह चुके हैं। वे कांग्रेस के टिकट से पार्षद का चुनाव भी लड़ चुके हैं, लेकिन जीत नहीं पाए थे। वे माधव राव सिंधिया से जुड़े थे। उनके निधन के बाद उनके बेटे ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रति भी उनकी राजनीतिक आस्था रही।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed