फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   poha party plastic ban swach bharat abhiyan

Poha Party: इंदौर में हुई सबसे बड़ी पोहा पार्टी, सिंगल यूज प्लास्टिक के लिए मना विदाई समारोह

Sun, 21 May 2023 08:08 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 21 May 2023 08:08 AM IST
सार

स्वच्छता में फिर से नंबर वन लाने और प्लास्टिक को दूर भगाने के लिए आयोजित किया गया इवेंट, जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में आए शहरवासी
 

विज्ञापन
poha party plastic ban swach bharat abhiyan
पोहा पार्टी - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर शहर को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने के लिए रविवार को दशहरा मैदान में सिंगल यूज प्लास्टिक की फेयरवेल पार्टी आयोजित की गई। इसके साथ ही सबसे बड़ी पोहा पार्टी भी हुई जिसमें इंदौर के लोगों ने पोहे का खूब लुत्फ उठाया। स्वच्छता की बात पोहा पार्टी के साथ की जाएगी। इस मौके पर लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग ना करने व इसके उपयोग के दुष्परिणाम के संबंध में जानकारी भी यहां दी गई। कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि इंदौर से सिंगल यूज प्लास्टिक की स्थायी रूप से विदाई हो गई है। इंदौर लगातार सातवीं बार स्वच्छता में नंबर वन आने वाला है। सांसद शंकर लालवानी ने कहा हम लगातार स्वच्छता में जो नंबर वन आ रहे हैं उसके पीछे शहर की जनता है। मैं जहां भी जाता हूं मुझे इंदौरवासियों की तारीफ सुनने को मिलती है। बड़ा अच्छा लगता है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


दानव के रूप में पहुंचा प्लास्टिक 
दशहरा मैदान पर हो रहे इस इवेंट की शुरुआंत डांस-मस्ती से हुई। यहां लोगों को प्लास्टिक के नुकसान बताए। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों के बीच प्लास्टिक को दानव के रूप में पेश किया गया। एक युवक को दानव की शक्ल देकर परिसर में घुमाया गया। उसने प्लास्टिक से दूर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में मंत्री, सांसद व अन्य सभी जनप्रतिनिधियों ने भी वहां पहुंचे लोगों के साथ पोहे खाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोलिथिन का उपयोग ना करने की भी शपथ दिलाई
युवा-बच्चों के लिए जुंबा डांस, स्पोर्टर्स एक्टिविटी, किडस प्ले एरिया सहित कई एक्टिविटी हुई। इस इवेंट पर जनप्रतिनिधियों के साथ ही विभिन्न रहवासी संगठन व अन्य भी शामिल हुए। मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने अपील की है कि शहर को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने के उद्देश्य से दशहरा मैदान पर आयोजित पोहा पार्टी में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होकर, इंदौर को स्वच्छता में सिरमौर बनाने में सहयोग करें। इवेंट में अमानक व प्रतिबंधित पोलिथिन का उपयोग ना करने की भी शपथ दिलाई गई। देश में स्वच्छता में सिरमौर इंदौर को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने के लिए रविवार सुबह यह अनूठा इवेंट हुआ। सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने के उद्देश्य से शहर में लगातार अमानक पोलिथिन, केरीबेग व अमानक स्तर के डिस्पोजल खरीदने व बेचने के साथ ही संग्रहण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed