फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   pm narendra modi digvijaya singh vd sharma shivraj singh chouhan bjp congress

Indore News: दिग्विजय सिंह प्रदेश में जितना घूमेंगे भाजपा का उतना ही अधिक फायदा होगा- वीडी शर्मा

Wed, 31 May 2023 05:14 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 31 May 2023 05:14 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान राहुल गांधी पर देशद्रोहियों का साथ देने का आरोप लगाया
 

विज्ञापन
pm narendra modi digvijaya singh vd sharma shivraj singh chouhan bjp congress
भाजपा नेताओं ने पत्रकारों से चर्चा की - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह प्रदेश में जितने दौरे करेंगे भाजपा को उतना ही अधिक फायदा होगा। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने इंदौर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह की सरकार में मप्र बीमारू राज्य था और उस वक्त तो केंद्र में भी कांग्रेस की ही सरकार थी। उन्होंने प्रदेश को इस हालत में धकेल दिया था कि लोगों को बिजली, पानी, सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल पा रहीं थी। 
विज्ञापन


राहुल गांधी पर देशद्रोहियों का साथ देने का आरोप लगाया
शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी जेएनयू जैसे संस्थानों में उन लोगों के साथ घूमते हैं और उनका साथ देते हैं जो देशद्रोही हैं। राहुल गांधी के खून में अंग्रेजों का जीन्स है और वे हमेशा देश के खिलाफ काम करते हैं।
विज्ञापन


महाकाल के मामले में किसी को भी नहीं छोड़ेंगे
महाकाल में बारिश और आंधी के दौरान मूर्तियां गिरने के मामले में शर्मा ने कहा कि जांच की जा रही है और कोई भी तरह की गलती सामने आई तो किसी को भी नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार का सवाल ही नहीं उठता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ साल में भारत ने पॉलिसी पैरालिसिस से डिवाइसिव पॉलिसी तक की यात्रा तय की
इस मौके पर प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण अभियान के संबंध में भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जी के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूरे हुए है यह 9 वर्ष भारत के नवनिर्माण के, भारत के गरीब कल्याण के 9 वर्ष है, आज पूरी दुनिया कह रही है कि बीसवीं सदी भारत देश की सदी है। साथ ही बताया कि बीते 9 सालों में भारत ने पॉलिसी पैरालिसिस से डिवाइसिव पॉलिसी तक की यात्रा की है। आज हम इस बात को लेकर गौरान्वित होते हैं कि स्वामी विवेकानंद कहते थे आने वाली सदी भारत देश की सदी होगी। शर्मा ने बताया कि 23 जून को डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डिजिटल रैली के माध्यम से देश भर में 10 लाख बूथों पर समर्थकों, समाज में काम करने वाले लोगों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद एवं संपर्क करेंगे।

अगले एक महीने विशेष जनसंपर्क अभियान चलेगा
आगामी 30 मई से 30 जून तक चलने वाले विशेष जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ करते हुए बताया कि अभियान में देश भर में 51 महारैलियों का आयोजन किया जाएगा। 23 जून को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री  के द्वारा डिजिटल रैली के माध्यम से देश के 10 लाख बूथों पर कार्यकर्ताओं एवं समाज के लोगों से सीधा संपर्क किया जाएगा। आज मध्यप्रदेश देश के सभी प्रदेशों में डिजिटली नंबर वन बनकर उभरा है प्रदेश में डिजिटली 38 लाख से ज्यादा कार्यकर्ता संवाद करेंगे। 30 दिनों तक चलने वाले इस विशेष जनसंपर्क अभियान में 500 से अधिक सभाएं और 600 से अधिक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी इसके अलावा लोकसभा एवं विधानसभा में विशिष्ट लोगों से संपर्क किया जाएगा। 20 जून से 30 जून तक पूरे प्रदेश की बीजेपी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर संपर्क करेंगे। साथ ही योजनाओं के पेम्पलेट भी बाटेंगे। साथ ही मध्य प्रदेश के 65 हजार बूथों पर जाकर कार्यकर्ताओं को डिजिटल और फिजिकल एक्टिव करने का काम भी करेंगे। अभियान में लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत लाड़ली बहनों को स्वीकृति पत्र मिलेंगे एवं आगामी 10 जून को 1 लाख 20 हजार बहनों के खातों में राशि डाली जाएगी। इन सभी कार्यक्रमों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के 286 बड़े नेता प्रत्येक लोकसभा में संवाद करेंगे इसको लेकर मध्यप्रदेश में आठ क्लस्टरों का निर्माण किया गया है। जिसमे 16 नेता भाग लेंगे। 21 जून को योग दिवस का आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी स्थानों पर कार्यक्रम किया जाएगा एवं 9 वर्षों की उपलब्धियों को लेकर संपर्क किया जाएगा। 


नए भारत का एंथम सांग भी लांच किया
नए भारत के नौ साल का एंथम सांग के साथ ही वेबसाइट www.9yearsofseva.bjp.org और  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्थन देने के लिए नंबर 9090902024 लांच किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed