फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Passengers Please Note: Mhow-Indore to New Delhi weekly train will start from April 29, will run every Friday till June 10

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: महू-इंदौर से नई दिल्ली साप्ताहिक ट्रेन 29 अप्रैल से होगी शुरू, जानिए कहां-कहां रहेगा स्टॉपेज

Sun, 24 Apr 2022 04:12 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 24 Apr 2022 04:12 PM IST
सार

गर्मियों की छुट्टी में नई दिल्ली जाने और आने वालों के काम की खबर है। दो महीनों तक डॉ. अंबेडकर नगर (महू) से नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू की जा रही है। ये ट्रेन साप्ताहिक रहेगी। 

विज्ञापन
Passengers Please Note: Mhow-Indore to New Delhi weekly train will start from April 29, will run every Friday till June 10
train track- new - फोटो : i stock

विस्तार

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के डॉ. अंबेडकर नगर (महू) से नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू की गई है। ये सुपरफास्ट ट्रेन प्रति शुक्रवार को नई दिल्ली के लिए रवाना होगी। इसके 14 फेरों का संचालन किया जाएगा। गर्मी की छुट्टियों के दौरान भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए ये ट्रेन चलाई जा रही है।
विज्ञापन

 
रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि गाड़ी संख्या 09301 डॉ. अम्बेडकर नगर नई दिल्ली सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, 29 अप्रैल, 2022 से 10 जून, 2022 तक डॉ. अम्बेडकर नगर से प्रति शुक्रवार को शाम 4.00 बजे चलकर रतलाम मंडल के इंदौर जं. (4.35/4.45), फतेहाबाद चंद्रावतिगंज (5.34/5.36), बड़नगर (6.05/6.07), रतलाम जंक्शन (6.55/7.00) एवं नागदा जंक्शन (7.53/7.55) होते हुए शनिवार को सुबह 5.05 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09302 नई दिल्ली डॉ. अम्बेडकर नगर सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस, 30 अप्रैल, 2022 से 11 जून, 2022 तक, नई दिल्ली से प्रति शनिवार को शाम 7.15 बजे चलकर रतलाम मंडल के नागदा जंक्शन (3.35/3.37 रविवार), रतलाम जंक्शन (4.20/4.25), बड़नगर (5.05/5.07), फतेहाबाद चंद्रावतिगंज (5.44/5.46) एवं इंदौर जंक्शन (6.35/6.45) होते हुए रविवार को 7.25 बजे डॉ. अम्बेडकर नगर पहुंचेगी।
विज्ञापन


इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में इंदौर, फतेहाबाद चंद्रावतिगंज, बड़नगर, रतलाम जंक्शन, नागदा जंक्शन, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर जंक्शन, भरतपुर जंक्शन एवं मथुरा जंक्शन स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में दो सेकंड एसी, पांच थर्ड एसी, आठ स्लीपर एवं चार सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे। ट्रेनों के परिचालन समय, ठहराव और संरचना से सम्बंधित विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed