फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   pankaj sanghvi fir property fraud

Indore News: कांग्रेस नेता पंकज संघवी पर केस दर्ज, फर्जी हस्ताक्षर कर 35 करोड़ की जमीन पर कब्जा किया

Sat, 15 Apr 2023 03:16 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 15 Apr 2023 03:16 PM IST
सार

इंदौर के भोलाराम उस्ताद मार्ग पर है जमीन, पंकज संघवी बोले नियमों के तहत खरीदी

विज्ञापन
pankaj sanghvi fir property fraud
पंकज संघवी - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

कांग्रेस नेता पंकज संघवी पर भंवरकुआं थाने धोखे से जमीन हथियाने का केस दर्ज हुआ है। उन पर आरोप है कि उन्होंने जमीन मालिकों के फर्जी हस्ताक्षर कर जमीन पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

 

डॉ. आरएस माखीजा, डॉ. अरुण पटवा और रमेश बदलानी की शिकायत पर पंकज संघवी के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। संघवी पर आरोप है कि उन्होंने गुरु हरिकिशन मेडिकल कॉलेज स्कूल समिति के दो सदस्यों बलवीर सिंह माखीजा और जसवंत सिंह के फर्जी तरीके से हस्ताक्षर किए, उसके बाद धोखाधड़ी करके जमीन अपने नाम कर ली। 

विज्ञापन

 

वहीं माखीजा की 1996 और जसवंत सिंह की 2008 में मृत्यु हो चुकी है। जिस जमीन पर संघवी ने कब्जा किया है वह भोलाराम उस्ताद मार्ग पर है। अभी का इस जमीन का बाजार मूल्य देखा जाए तो तकरीबन 35 करोड़ रुपए आंका गया है। मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद पंकज संघवी ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने संस्था से 1998 में नियमों के तहत जमीन खरीदी थी, 2001 से वह निगम में जमीन का टैक्स भी भर रहे हैं। जिस समय सौदा हुआ था उस समय 22.50 लाख रुपए देकर उन्होंने यह जमीन खरीदी थी। यह जमीन अदालत के एक आदेश के बाद उन्हें मिली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed