फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Palash Smriti Controversy: Palash has previously dated a medical student, their engagement has been broken.

Palash Smriti Controversy: पलाश कर चुके है पहले मेडिकल स्टूडेंट को डेट, टूट चुकी है दोनों की सगाई

Thu, 27 Nov 2025 09:38 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 27 Nov 2025 09:38 AM IST
सार

पलाश के बारे में यह भी पता चला है कि स्मृति से पहले पलाश एक मेडिकल स्टूडेट को डेट करते थे, हालांकि उस रिश्ते के बारे में स्मृति को पता था। पलाश वर्ष 2017 में बिरवा शाह को डेट कर रहे थे। पलाश ने घुटनों पर बैठकर बिरवा को प्रपोज किया था।

विज्ञापन
Palash Smriti Controversy: Palash has previously dated a medical student, their engagement has been broken.
पलाश और बिरवा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म डायरेक्टर पलाश मुछाल और स्मृति मंधाना की 23 नवंबर को होने वाली शादी टल गई। इसकी वजह थी स्मृति के पिता का बीमार होना। अब उनकी तबियत ठीक हो चुकी है, लेकिन शादी की नई डेट का खुलासा दोनो ही परिवारों ने नहीं दिया है। स्मृति द्वारा सगाई, हल्दी, महिला संगीत के फोटो सोशल मीडिया से हटाने पर तरह-तरह की चर्चाएं चल पड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पलाश के बारे में यह भी पता चला है कि स्मृति से पहले पलाश एक मेडिकल स्टूडेट को डेट करते थे, हालांकि उस रिश्ते के बारे में स्मृति को पता था। पलाश वर्ष 2017 में बिरवा शाह को डेट कर रहे थे। पलाश ने घुटनों पर बैठकर बिरवा को प्रपोज किया था। दोनों की मुलाकात एक काॅमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे थे। दोनों के परिवार के लोग भी शादी के लिए तैयार थे। इसके बाद बाद आगे बढ़ी और मुबंई में पलाश और बिरवा की सगाई भी हो चुकी थी, लेकिन फिर अचानक दोनों में दूरिया बढ़ गई और सगाई टूट गई। फिलहाल बिरवा डाॅक्टर है और विदेश में है और अब वह पलाश के संपर्क में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पलाश भी अस्पताल से हुए डिस्चार्ज

 

सांगली में होने वाली शादी टलने के बाद दुल्हे पलाश भी बीमार हो गए थे। पहले वे सांगली के अस्पताल में भर्ती हुए। फिर वे मुंबई के एसआरवी अस्पताल में भर्ती हुए। मानसिक तनाव की वजह से उनकी तबियत खराब हुई थी। तीन दिन बाद अस्पताल से उनकी छुट्टी हो गई है। स्मृति और पलाश एक-दूसरे के काफी करीब रहे है। सगाई, मेंहदी और हल्दी के दौरान सोशल मीडिया पर छाई रील्स व वीडियो में दोनों के बीच की केमेस्ट्री नजर आई थी, लेकिन पलाश के बीमार होने के दौरान स्मृति उनसे मिलने अस्पताल नहीं पहुंची।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed