फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   online loan app fraud indore crime case

ऑनलाइन ऐप से लोन लेकर फंसा युवक, धमकियों से डरकर की आत्महत्या

Sun, 26 Feb 2023 06:06 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 26 Feb 2023 06:06 PM IST
सार

बाजार में आजकल ऑनलाइन लोन ऐप बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। इनकी वजह से लोग आत्महत्या तक करने लगे हैं। 
 

विज्ञापन
online loan app fraud indore crime case
युवक ने ऑनलाइन ऐप के जाल में फंसकर आत्महत्या कर ली। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में एक युवक ने ऑनलाइन ऐप से लोन लिया और उसके जाल में फंसकर आत्महत्या कर ली। ऐप की कंपनी उसे लगातार धमकियां दे रही थी। 
विज्ञापन


24 वर्षीय युवक का नाम अमय ठाकुर है। वह कुछ समय से बीमार था और उसका पथरी का उपचार चल रहा था। पहले परिजन को लगा कि उसने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या की है लेकिन बाद में लोन ऐप का मामला साफ हुआ। 

वह एक निजी कंपनी में काम करता था। हीरानगर पुलिस के मुताबिक घटना सुंदरनगर (मेन) की है। शनिवार शाम अमय पुत्र दीपक ठाकुर ने फांसी लगा ली। चाचा विजय ने बताया कि अमय का पथरी का उपचार चल रहा था। बहुत अधिक दर्द की वजह से वह अक्सर परेशान रहता था। पहले सभी को लगा कि कहीं बीमारी से परेशान होकर तो उसने आत्महत्या नहीं कर ली लेकिन जब बाद में मोबाइल की जांच की गई तो पूरा मामला साफ हुआ। 
विज्ञापन


अमय ने लोन एप क्रेडिटबी से ऋण लिया था और किस्तें जमा न होने की वजह से ऐप से लगातार उसे मैसेज आ रहे थे। उसको ई-नोटिस भेजा गया था जिसमें लोन वसूली के लिए चेतावनी दी गई थी। पुलिस ने अमय का फोन जब्त कर लिया है। ऐप और ऋण की जांच चल रही है। अमय के पिता कपड़े की दुकान पर काम करते हैं और उसकी एक बहन है जिसकी शादी हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आत्महत्या के कई मामले सामने आए
फटाफट लोन ऐप के कारण कई लोग आत्महत्या कर चुके हैं। यह ऐप आसानी से युवाओं को लालच में फंसा लेते हैं और बड़ी राशि लोन पर देकर बाद में ब्लैकमेल करने लगते हैं। कुछ समय पहले ही भागीरथपुरा में मैकेनिक अमित यादव ने पत्नी टीना, बेटी याना और बेटे दिव्यांश की हत्या कर स्वयं फांसी लगा ली थी। अमित ने इसी तरह के कई लोन ऐप से कर्ज ले लिया था और उसे इन सभी ऐप से लगातार फोन और मैसेज आ रहे थे। इससे परेशान होकर उसने यह कदम उठा लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed