फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Now the cold has started leaving, night and day temperature is higher than normal

Weather News: अब विदा होने लगी ठंड, सामान्य से अधिक रहा रात और दिन का तापमान

Sun, 12 Feb 2023 01:00 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 12 Feb 2023 01:00 PM IST
सार

ठंड का असर इंदौर में अब कम होने लगा है। रात दौर दिन का पारा सामान्य से अधिक रहने लगा है। हवा का रुख बदलने के कारण दो-तीन दिन हल्की ठंडक रह सकती है, लेकिन उसके बाद गर्मी धीरे-धीरे बढ़ने लगेगी।

 

विज्ञापन
Now the cold has started leaving, night and day temperature is higher than normal
इंदौर में रात और दिन का पारा बढ़ने लगा। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर से धीरे-धीरे ठंड अब विदाई ले रही है। दिन में हल्की गर्मी रहने लगी है और रात को अब कड़ाके की बजाए गुलाबी ठंडमहसूस हो रही है। हवाओं की रफ्तार भी अब ज्यादा नहीं रहती। मौसम विभाग का कहना है कि एक दो दिन तक ठंडक रहेगी। उत्तरी पश्चिमी हवा हल्की ठंडक का एहसास कराती रहेगी। इसके बाद पारा धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार रात का तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा। तापमान १३.२ डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को रात का तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा रहा।गुरुवार रात को भी सामान्य से ज्यादा न्यूनतम तापमान रहा।

विज्ञापन

दिन के तापमान की बात करें तो दो दिन से दिन का तापमान 30 डिग्री से उपर है। गुरुवार को दिन का तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक था। शुक्रवार को भी दिन का तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस रहा। यह भी सामान्य से तीन डिग्री अधिक था,जबकि शनिवार को दिन का तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार पशि्चम विक्षोभ के गुजरने की वजह से हवा की दिशा दक्षिण-पश्चिम से बदलकर उत्तर पश्चिमी हो जाएगी। इस वजह से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। तापमान मेें हल्की गिरावट भी होगी, लेकिन उसके बाद तापमान में वृदि्ध होगी। 20 फरवरी के बाद ठंंड का असर कम हो जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed