{"_id":"643e8dca28d28db41e0268f3","slug":"newly-married-woman-hanged-herself-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: नवविवाहिता ने फांसी लगाई, एक दिन पहले ही फर्स्ट ईयर का फार्म भरा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: नवविवाहिता ने फांसी लगाई, एक दिन पहले ही फर्स्ट ईयर का फार्म भरा था
Tue, 18 Apr 2023 06:02 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Tue, 18 Apr 2023 06:02 PM IST
सार
घटना के समय पति अपनी बहन के घर गया हुआ था। दोनों खजराना में किराए के कमरे में रहते थे। सुसाइड करने से कुछ देर पहले ही वह अपने एक रिश्तेदार के यहां से लौटी थी।
विज्ञापन
नवविवाहिता ने फांसी लगाई
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में एक नव विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय पति अपनी बहन के घर गया हुआ था। दोनों खजराना में किराए के कमरे में रहते थे। सुसाइड करने से कुछ देर पहले ही वह अपने एक रिश्तेदार के यहां से लौटी थी। वह रिश्तेदार की शादी की शापिंग करने के लिए गई थी। बताया जा रहा है कि सुसाइड से एक दिन पहले ही युवती ने फर्स्ट ईयर का फॉर्म भी भरा था। पुलिस ने बताया कि शांति पैलेस में रहने वाली रोमा (22) पति रवि वर्मा ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। यह बात तब पता चली जब पड़ोस में रहने वाली एक महिला उससे मिलने घर पर पहुंची। जब रोमा ने दरवाजा नहीं खोला तो उसने आवाज लगाई। बहुत देर के बाद भी जब जवाब नहीं मिला तब आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। जब लोग अंदर पहुंचे तो रोमा फंदे पर लटकी थी। बाद में उसे उतार कर अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पति बहन के घर गया और फांसी लगा ली
रिश्तेदारों ने बातचीत में बताया कि रोमा के परिवार में शादी थी, जिसके लिए वह शॉपिंग करने गई थी। वह एक घंटे पहले ही बाजार से घर आई थी। पति रवि अपनी बहन के घर मूसाखेड़ी मिलने गया था, जिसके बाद रोमा ने यह कदम उठा लिया। रोमा और रवि की एक साल पहले ही शादी हुई थी। दोनों प्रिंस सिक्योरिटी में साथ काम करते थे। दो माह पहले दोनों ने यहां से काम छोड़ दिया था। मूल रूप से दोनों देवास के रहने वाले हैं। रोमा को आगे पढ़ाई करना थी इसलिए उसने एक दिन पहले ही फर्स्ट ईयर का फॉर्म भरा था। रवि अभी ऑनलाइन फूड डिलीवरी का काम कर रहा था। पुलिस के मुताबिक अभी मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले में जांच की जा रही है।