Indore News: आम खाने के बाद नवविवाहिता की मौत, ससुर बोले चक्कर आते ही भर्ती करवाया
पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। ससुराल वालों का कहना है खाने के बाद तबियत बिगड़ने से हुई मौत।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजेन्द्र नगर थाने के एएसआई राघवेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि अर्चना (23) पति चेतन अटेरिया राजेंद्र नगर के बीजलपुर की रहने वाली है। सोमवार रात उसे यूनिक अस्पताल में तबियत बिगड़ने पर भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। करीब डेढ़ साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। पुलिस के मुताबिक मामला संदिग्ध है, जांच की जा रही है।
घर पर ही आने लगे थे चक्कर
ससुर बंशीलाल ने बताया कि अर्चना ने सोमवार को खाना खाने के बाद आम खाए। जिसके बाद उसे बेचैनी होने लगी। उसे नजदीक ही प्राइवेट डॉक्टर प्रदीप जोशी के पास ले गए। उन्होंने ट्रीटमेंट शुरू कर आधे घंटे रुकने के लिए कहा लेकिन अर्चना को घर पर चक्कर आने लगे। परिवार के लोगों ने उसे उपचार के लिए यूनीक अस्पताल में भर्ती कराया जहां रात में उसने दम तोड़ दिया। अर्चना के पति चेतन पेशे से किसान हैं और प्रॉपर्टी का काम भी करते हैं।
