{"_id":"63aa84678b439435ea0ce8a9","slug":"new-mall-has-opened-the-loopholes-of-indore-bypass-daily-traffic-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: इंदौर में नए मॉल की वजह से सामने आई बायपास की खामियां, रोज हो रहा ट्रैफिक जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: इंदौर में नए मॉल की वजह से सामने आई बायपास की खामियां, रोज हो रहा ट्रैफिक जाम
Tue, 27 Dec 2022 07:21 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Tue, 27 Dec 2022 07:21 PM IST
सार
इंदौर बायपास पर फीनिक्स मॉल खुला है। क्रिसमस पर इसे देखने हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। इसने सर्विस लेन पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बना दी। साथ ही बायपास के डिजाइन की खामियों को भी सामने ला दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : SOCIAL MEDIA
विस्तार
इंदौर बायपास पर खुले फीनिक्स मॉल ने बायपास की गलत डिजाइन की खामियों को फिर उजागर कर दिया है। इंदौर में बायपास से एंट्री एमआर-10 जंक्शन से होती है, लेकिन यहां फ्लायओवर बनाने के बजाय एनएचएआई ने दो छोटे अंडरपास बना दिए, जो यातायात बाधित कर रहे हैं।
विज्ञापन
बायपास के सर्विस रोड पर पांच दिन से रोज यातायात बाधित हो रहा है। मॉल में जाने वाले लोग वाहन भी बायपास किनारे ही पार्क कर जा रहे हैं। 325 करोड़ रुपये की लागत से इंदौर-राऊ बायपास को फोर लेन से सिक्स लेन किया गया था। इसके बदले में ठेकेदार कंपनी को 25 साल तक टोल टैक्स वसूलने का अनुबंध किया गया था। अब एनएचएआई ने कंपनी से टोल वसूली के अधिकार छिन लिए, लेकिन बायपास की व्यवस्थाएं नहीं सुधर पा रही है।
विज्ञापन
दो अंडरपास में फंसता है होटल, मॉल, स्कूलों का ट्रैफिक
एमआर-10 जंक्शन पर फ्लायओवर बनाने के बजाय एनएचएआई ने झलारिया जंक्शन और कनाड़िया के पास दो अंडरपास बनाए। अंडरपास से स्कूली बसें, यात्री बसें तो जाती है। बायपास के होटल, मैरीज गार्डन की तरफ जाने वाला ट्रैफिक भी अंडरपास से ही सड़क क्रॉस करता है। क्रिसमस के समय तो बायपास पर दो किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम था। चार दिन से ऐसे ही हालात है।
विज्ञापन
सर्विस लेन भी पूरी नहीं
बायपास को सिक्स लेन में बदलने के बावजूद सर्विस लेन पूरी सड़क पर नहीं बनाई। अभी 20 किलोमीटर हिस्से में सर्विस लेन नहीं है। ऐसे में मुख्य लेन पर भारी वाहनों के साथ मिक्स ट्रैफिक चलता है। चार साल पहले इस बायपास पर एक स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इसमें चार बच्चों की मौत हो गई। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि सर्विस रोड नगर निगम बना रहा है। इसके लिए एनएचएआई ने 50 करोड़ रुपये की राशि हमें दी है।
डिजाइन ही गलत था
इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि सिक्स लेन बायपास का डिजाइन ही गलत है। हमने इसका काफी विरोध किया था। अब एमआर-10 जंक्शन पर फ्लायओवर बनाया जा रहा है। इसके टेंडर भी हो चुके है। जल्दी ही निर्माण शुरू होगा। यहां तीन ब्रिज बनेंगे।
