फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   NCRB Report: Madhya Pradesh ranks third in the case of rape of women, more than three and a half thousand case

NCRB Report: महिला दुष्कर्म के मामले में मध्य प्रदेश तीसरे स्थान पर, साढ़े तीन हजार से ज्यादा केस दर्ज

Tue, 05 Dec 2023 12:05 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 05 Dec 2023 12:05 AM IST
सार

लापता बच्चों का आंकड़ा भी मध्य प्रदेश में चौंकाने वाला है। रिकार्ड ब्यूरो के अनुसार मध्य प्रदेश से 2900 बच्चों को पुलिस खोज नहीं पाई है। ये बच्चे लापता है। बच्चों से छेड़खानी के केस भी प्रदेश में ज्यादा है। 

विज्ञापन
NCRB Report: Madhya Pradesh ranks third in the case of rape of women, more than three and a half thousand case
एनसीआरपी का डेटा (सांकेतिक फोटो) - फोटो : social media

विस्तार

महिला अपराध मध्य प्रदेश में कम होने का काम नहीं ले रहे हैं। प्रदेश में महिला दुष्कर्म के मामले बढ़े हैं। देश में मध्य प्रदेश इस मामले में तीसरे स्थान पर है। पहले स्थान पर राजस्थान है। पूरे देश में वर्ष 2022 में दुष्कर्म के 31 हजार से ज्यादा केस दर्ज हुए हैं। उनमें से राजस्थान में 5399, उत्तर प्रदेश में 3690 और मध्य प्रदेश में 3039 केस दर्ज हुए।

विज्ञापन


नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने वर्ष 2022 के आंकड़े जारी किए हैं। इसके अनुसार महिलाओं से अपराध के मामले में राजस्थान पहले नंबर पर है। तीसरा नंबर मध्य प्रदेश का है। शारीरिक शोषण के 1445 मामले प्रदेश में दर्ज हुए हैं। महाराष्ट्र में 2796 केस इस मामले में दर्ज है। मध्य प्रदेश में 3049 महिलाएं छेड़खानी की शिकार हुई हैं। महाराष्ट्र में इसका आंकड़ा पांच हजार से ज्यादा है। छेड़खानी के सबसे ज्यादा 6356 केस राजस्थान में दर्ज हुए हैं। 
विज्ञापन


अपहरण में यूपी आगे
अपहरण के केस मध्य प्रदेश में 10 हजार 563 हो चुके हैं। इस मामले में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है। वहां अपहरण के 16 हजार से ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं।

2900 बच्चे प्रदेश से लापता
लापता बच्चों का आंकड़ा भी मध्य प्रदेश में चौंकाने वाला है। क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के अनुसार मध्य प्रदेश से 2900 बच्चों को पुलिस खोज नहीं पाई है। ये बच्चे लापता हैं। बच्चों से छेड़खानी के केस भी प्रदेश में ज्यादा है। प्रदेश के थानों में 5996 केस दर्ज हैं। महाराष्ट्र में इस तरह के 7 हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लूट की एक हजार से ज्यादा वारदातें
शासकीय कर्मचारियों से मारपीट के मामले में मध्य प्रदेश महाराष्ट्र से आगे है। प्रदेश में 68 केस इस मामले में दर्ज हैं। महाराष्ट्र में यह आंकड़ा 34 का है। लूट के मामले मध्य प्रदेश में 1136 हो चुके हैं। महाराष्ट्र में यह आंकड़ा छह हजार से ज्यादा है। मध्य प्रदेश में धोखाधड़ी के 1600 से ज्यादा केस हैं। इनमें बैंक और एटीएम फ्राॅड के मामले भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed