फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Nawazuddin Siddiqui said – if the displeasure of the audience does not end, cinema will end

Indore:नवाजुद्दीन सिद्दीकी बोले- दर्शकों की नाराजगी खत्म नहीं हुई तो सिनेमा खत्म हो जाएगा

Tue, 23 May 2023 10:42 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 23 May 2023 10:42 PM IST
सार

फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में इंदौर आए। वे इंदौर की स्वच्छता से काफी प्रभावित दिखे और दिल खोल कर इंदौर की प्रशंसा की। उन्होंने फिल्मों पर भी चर्चा की। 

विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui said – if the displeasure of the audience does not end, cinema will end
अभिनेता नवाजुद्दीन और नेहा शर्मा इंदौर आए। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

जोगिरा शारा रारा फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और नेहा शर्मा इंदौर आए। उन्होंने पत्रकारों से भी चर्चा भी की। नवाज ने कहा कि दर्शक अब सिनेमाघरों मेें फिल्म देखने ज्यादा नहीं आते। यह जानना बहुत जरुरी है कि ऐसा क्यों हो रहा है। यदि दर्शकों की नाराजगी खत्म नहीं हुई तो सिनेमा खत्म हो जाएगा। बड़ी स्क्रीन पर फिल्मे देखनेे से दर्शक केेरेक्टर से ज्यादा कनेक्ट करते है।

विज्ञापन


लोग सोशल मीडिया देखते है। उसमें बस स्क्रोलिंग करते जाते हैै। उसमें थिंकिंग कुछ नहीं होती,जबकि सिनेमा दर्शकों को सोचने पर मजबूर करता है। राजनीति से जुड़े सवाल पर नवाज ने कहा कि मुझे पाॅलिटिक्स का पी भी नहीं मालूम है। मुझे नहीं पता कि नेता जुगाडू रहते है। मैं कभी राजनीति में नहीं जाऊंगा, न ही चुनाव लडूंगा।

विज्ञापन

नवाज से जब पूछा गया कि कई बार फिल्मी केरेक्टर से निकलना मुश्किल हो जाता है। क्या आपके साथ भी ऐसा हुआ? इस सवाल के जबाव मेें उन्होंने कहा कि हड्डी फिल्म में मैने एक किन्नर का रोल किया है। उस केरेक्टर से बाहर निकलने के लिए मुझे काम से छुट्टी लेना पड़ी। मैैं अपने गांव में कुछ दिनों के लिए रहा। दोस्तों की गालियां खाई। फिर केरेक्टर से दूर हो पाया। इसके अलावा राघव और मंटो के केरेक्टर से बाहर निकलने में भी मुझे समय लगा।एक सवाल के जवाब में नवाज बोले कि फिल्म इंडस्ट्री में बने रहने के लिए कड़ी मेहनत और अच्छा प्रदर्शन मायने रखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेहा ने कहा कि मेरे पिता राजनिति से जुड़े है। राजनीति करना भी आसान नहीं है। उसमेें भी स्ट्रगल होता है। मैं पिता को जितना स्पोर्ट कर सकती है करती हुं। मुझे फिल्मों में काम करने का मौका मिला, इसलिए मैने इस क्षेत्र को चुना। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed