फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   narendra singh tomar kailash vijaywargiya

Indore News: कैलाश विजयवर्गीय ने सिर्फ मर्यादा में रहने के लिए कहा- तोमर

Sat, 08 Apr 2023 09:23 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 08 Apr 2023 09:23 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने ली पूर्व पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेताओं की बैठक, मीडिया से चर्चा में कहा भाजपा महासचिव ने सिखाया मर्यादा का पाठ
 

विज्ञापन
narendra singh tomar kailash vijaywargiya
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के उस बयान पर बवाल मचा हुआ है। विजयवर्गीय ने कहा था कि महिलाओं को हम देवी मानते हैं, लेकिन लड़कियां इतने गंदे कपड़े पहनती हैं कि देवी का स्वरूप नहीं लगतीं। उन कपड़ों में बिल्कुल शूर्पणखा लगती हैं। उनके इस बयान पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि विजयवर्गीय ने मर्यादा का पाठ पढ़ाया है। वे यह कहना चाहते थे कि हम सभी को भारतीय संस्कृति की मर्यादाओं का पालन करना चाहिए। तोमर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के चलते इंदौर में नेताओं से मुलाकात करने पहुंचे थे। 
विज्ञापन


तोमर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश में चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। पार्टी के कार्यकर्ता बूथ सशक्तिकरण प्रक्रिया से लेकर राज्य स्तर तक भाजपा की सरकार बना सकें इस प्रक्रिया में लगे हुए हैं। पार्टी हमेशा चुनाव के लिए तैयार रहती है। पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं में किसी भी तरह की नाराजगी का प्रश्न ही नहीं उठता क्योंकि सभी मिलकर एक विचार के लिए कार्य करते हैं। भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठकें भी इस ही क्रम का एक हिस्सा हैं। 
विज्ञापन


भाजपा के लिए सिंधिया महत्वपूर्ण
तोमर ने कांग्रेस से भाजपा में आए नेताओं की वजह से तनातनी चलने के सवाल पर कहा कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। पार्टी में कब किसे क्या पद देना है यह पार्टी का आंतरिक मुद्दा है और संगठन के निर्णय पर सभी एकमत रहेंगे। तोमर ने कहा कि कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी की मुख्य ताकत हैं, इसलिए हम सभी कार्यकर्ताओं से चर्चा करके उनमें अलग-अलग जिम्मेदारियों को विभाजित करके सब लोग एक उद्देश्य के लिए एक मत से आगे बढ़ेंगे। कार्यकर्ताओं से मिलने का यही उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तोमर ने जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर पूर्व पदाधिकारी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की संयुक्त बैठक ली। साथ ही एक-एक करके सभी नेताओं से चर्चा भी की। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष  गौरव रणदिवे, नगर प्रभारी से तेज बहादुर सिंह चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूसिंह रघुवंशी, वरिष्ठ भाजपा नेता मेघराज जैन, गोविंद मालू, मनोज पटेल, सुदर्शन गुप्ता, सेम पावरी, उमा शशि शर्मा, मुकेश राजावत एवं अमरदीप मौर्य सहित पूर्व पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed