फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   mppsc students protest indore news

MPPSC: तीसरे दिन भी आंदोलन जारी, आमरण अनशन पर बैठे छात्र

Fri, 20 Dec 2024 11:10 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 20 Dec 2024 11:10 AM IST
सार

Indore News: दूसरी रात भी कड़ाके की ठंड में सड़क पर बिताई, आज आयोग को चूड़ी भेंट करेंगे, रजाई गद्दे के साथ अरेंज कर रहे सभी व्यवस्थाएं।
 

विज्ञापन
mppsc students protest indore news
सैकड़ों छात्र धरने पर बैठे हैं। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

एमपीपीएसी अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी है। 18 दिसंबर बुधवार को शुरू हुआ आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर बढ़ने लगा है। इंदौर के आसपास के छात्र भी आंदोलन में शामिल होने के लिए आने लगे हैं। बुधवार सुबह 10 बजे डीडी पार्क से नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन के बैनर तले अभ्यर्थियों ने एमपीपीएससी न्याय यात्रा निकाली थी। हजारों अभ्यर्थी इसमें शामिल हुए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन


आयोग के अधिकारियों से की मुलाकात
गुरुवार रात भी छात्र मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के दफ्तर के बाहर कड़ाके की ठंड में बैठे रहे। इससे पहले गुरुवार को दिन में पुलिस प्रदर्शनकारियों का माइक और स्पीकर भी छीन कर ले गई थी। शाम को यूनियन के सदस्य और अभ्यर्थी आयोग के अधिकारियों से भी मिले, लेकिन मांगों को लेकर कोई निराकरण नहीं होने पर अरविंद और राधे जाट आमरण अनशन पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज यूनियन के सदस्य लोक सेवा आयोग को चूड़ी भेंट करेंगे। इसके लिए यूनियन के नेशनल कमेटी मेंबर और अनशन पर बैठे राधे जाट ने एक वीडियो जारी कर अपील की है। इसमें प्रदर्शन में शामिल होने आ रहे प्रदेश के समस्त अभ्यर्थियों और स्टूडेंट्स को अपने साथ चूडियां लेकर आने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed