फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MPPSC: Result of Civil Exam 2019 declared

MPPSC Result: सिविल परीक्षा 2019 का परिणाम हुआ घोषित, शीर्ष 10 में 7 महिलाएं, प्रिया पाठक ने किया टॉप

Wed, 27 Dec 2023 12:46 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 27 Dec 2023 12:46 PM IST
सार

MPPSC Result: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सिविल परीक्षा 2019 का रिजल्ट घोषित हो गया है। बता दें कि शीर्ष 10 सफल उम्मीदवारों में सात महिलाएं शामिल हैं। ये जानकारी एमपीपीएससी के एक अधिकारी ने बुधवार को दी है।

विज्ञापन
MPPSC: Result of Civil Exam 2019 declared
सिविल परीक्षा 2019 का परिणाम हुआ घोषित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सिविल परीक्षा 2019 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार उम्मीदवार पिछले 4 सालों से कर रहे थे। बता दें कि एमपीपीएससी का मुख्यालय इंदौर में है, जहां मंगलवार देर रात घोषित परिणामों के अनुसार, प्रिया पाठक ने परीक्षा में टॉप किया और वो डिप्टी कलेक्टर के पद के लिए चुनी गईं।

विज्ञापन



अन्य नाम इस तरह
वहीं, डिप्टी कलेक्टर पद के लिए चयनित अन्य शीर्ष नौ उम्मीदवारों में शिवांगी बघेल, पूजा सोनी, राहुल कुमार पटेल, निधि मिश्रा, हरनीत कौर कलसी, सौरभ मिश्रा, सलोनी अग्रवाल, रीतिका पाटीदार और आशुतोष महादेव सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन


सरकारी नौकरियों में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण
वहीं एक अधिकरी ने जानकरी देते हुए बताया कि राज्य सिविल परीक्षा 2019 के लिए शुरू में 571 पद विज्ञापित किए गए थे, लेकिन सरकारी नौकरियों में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण से संबंधित मामला मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में लंबित होने के कारण, इनमें से 87 प्रतिशत पदों के परिणाम जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि शेष 13 प्रतिशत पदों की चयन सूची मामले में अदालत के अंतिम आदेश के बाद घोषित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed