फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MPPSC 2025 Prelims mains exam date time

Indore News: MPPSC 2025 की बड़ी तैयारी, 1.18 लाख अभ्यर्थी, नकल रोकने के लिए उड़न दस्ते तैनात

Tue, 11 Feb 2025 10:22 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 11 Feb 2025 10:22 AM IST
सार

MPPSC: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 की पूरी तैयारी कर ली है। इस बार 158 पदों के लिए परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें 1.18 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। नकल रोकने के लिए सख्त निगरानी के इंतजाम किए गए हैं।  

विज्ञापन
MPPSC 2025 Prelims mains exam date time
MPPSC - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 की पूरी तैयारी कर ली है, जो 16 फरवरी को प्रदेश के सभी 52 जिलों में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में कुल 1 लाख 18 हजार अभ्यर्थी भाग लेंगे। मुख्य परीक्षा (मेन्स) जून में प्रस्तावित है और इंटरव्यू भी इसी वर्ष आयोजित किए जाने की योजना है।
विज्ञापन


दो पालियों में होगी परीक्षा
परीक्षा के लिए इंदौर में 25,700 अभ्यर्थी उपस्थित होंगे, जहां यह दो पालियों में संपन्न होगी। पहली पाली सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 12:15 से 4:15 बजे तक चलेगी। इस बार कुल 158 पदों के लिए परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है, जबकि पिछले वर्ष 2024 में केवल 110 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। पिछली परीक्षा में 1 लाख 84 हजार आवेदन प्राप्त हुए थे, लेकिन वास्तविक परीक्षा में 1 लाख 32 हजार अभ्यर्थियों ने भाग लिया था।  
विज्ञापन


इंदौर में सर्वाधिक 71 केंद्र
MPPSC इंदौर के ओएसडी डॉ. आर. पंचभाई के अनुसार, प्रदेशभर में परीक्षा के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। इंदौर में इस परीक्षा के लिए सर्वाधिक 71 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें प्रमुख सरकारी कॉलेज जैसे होलकर साइंस कॉलेज और अटल बिहारी कॉलेज शामिल हैं। आयोग इस वर्ष दिसंबर तक राज्य सेवा परीक्षा 2023, 2024 और 2025 के अंतिम चयन परिणाम घोषित करने की योजना बना रहा है। परीक्षा में नकल रोकने के लिए उड़न दस्तों की तैनाती की गई है, जो अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर निगरानी रखेंगे। साथ ही, प्रश्नपत्र की गोपनीयता सुनिश्चित करने और किसी भी प्रकार की त्रुटियों को रोकने के लिए भी विशेष सतर्कता बरती जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed