फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP Weather forecast Update Today IMD Yellow Alert Dense Fog in Gwalior, Datia, Reewa and Morena Mausam News

MP Weather Today: मप्र में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव, ठंड बढ़ेगी, कई जिलों में बूंदाबांदी की भी संभावना

Tue, 16 Jan 2024 03:23 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 16 Jan 2024 03:23 PM IST
सार

Madhya Pradesh Weather Update - दोपहर में तेज धूप निकल रही है और ठंडी हवाओं की वजह से ठिठुरन भी है। कई जिलों में अभी भी सुबह 9 से 10 बजे तक कोहरा बना हुआ है।

विज्ञापन
MP Weather forecast Update Today IMD Yellow Alert Dense Fog in Gwalior, Datia, Reewa and Morena Mausam News
मौसम पूर्वानुमान - फोटो : self

विस्तार

मध्य प्रदेश में लोगों को अगले कुछ दिन तक ठंड से राहत मिलेगी लेकिन कई जिलों में बूंदाबांदी की भी संभावना है। दोपहर के समय अधिकतर जिलों में तेज धूप है लेकिन रात में ठंड अधिक पड़ेगी। 20 जनवरी के बाद फिर तेज सर्दी के आसार हैं। इसके अलावा वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर भी प्रदेश में देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

प्रदेश के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि 16 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इससे प्रदेश में 18-20 जनवरी से कोहरे और ठंड का असर तेज देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन


इंदौर में ठंड बढ़ी
इंदौर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आई है वहीं रात का तापमान 1 डिग्री बढ़ा है। पिछले तीन दिनों से मौसम का रुख ऐसा है कि दोपहर 3 बजे बाद ठंडी हवा से तापमान में गिरावट हो रही है। आज से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो रहा है। इससे दो-तीन दिनों बाद बादल छाएंगे और ठिठुरन रहेगी। संभाग में कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया
मंगलवार को ग्वालियर, दतिया, रीवा, मऊगंज, सतना, शिवपुरी, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, भिंड और मुरैना जिलों में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। फिलहाल एक-दो दिन तक प्रदेश का मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

बूंदाबांदी की भी संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उत्तर भारत के बीच में बन रहा है। इस विक्षोभ की वजह से मप्र में 16-17 जनवरी से मौसम का मिजाज बदलना शुरू हो सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आने वाले दिनों में दिन व रात के तापमान में कमी आएगी। कई जिलों में कोल्ड डे की भी स्थिति बन सकती है। यदि उत्तरी हवाओं की रफ्तार बढ़ी तो 20 जनवरी के बाद शीतलहर भी चल सकती है। आने वाले दिनों में अधिकांश जिलों के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिल सकती है।


दिन का मौसम साफ रहने और ठंडी हवाएं चलने से अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम या ज्यादा हो सकता है। मौसम केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे रीवा, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों में बादल छाने के साथ-साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। इस दौरान बादलों के आने से दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी, जबकि रात का तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed