फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP News Ganga Vilas Cruise Company To Operate Cruise Between Tawa Dam and Madhai In MP

MP News: गंगा विलास क्रूज को भूल जाओ, अब मध्यप्रदेश में तवा डैम से मढ़ई तक चलेगा क्रूज

Thu, 19 Jan 2023 11:03 AM IST
Abhishek Chendke अभिषेक चेंडके
Updated Thu, 19 Jan 2023 11:03 AM IST
सार

गंगा विलास क्रूज चलाने वाली कंपनी मध्यप्रदेश में निवेश करने जा रही है। पहले चरण में तवा डैम से मढ़ई तक क्रूज चलाने की तैयारी है। सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही सैलानियों को यह सुविधा मिलेगी। 

विज्ञापन
MP News Ganga Vilas Cruise Company To Operate Cruise Between Tawa Dam and Madhai In MP
गंगा विलास क्रूज बनाने वाली कंपनी के सीईओ ने तवा डैम से मढ़ई तक का रास्ता छोटी बोट में तय किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी से डिब्रूगढ़ तक के सफर पर निकला गंगा विलास क्रूज इन दिनों चर्चा में है। इस क्रूज को बनाने वाली कंपनी अंतरा लग्जरी रिवज क्रूज अब मध्यप्रदेश में भी निवेश की तैयारी में है। सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही तवा डैम से मढ़ई तक क्रूज शुरू हो जाएगा। इसके लिए कंपनी के सीईओ राज सिंह और मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के बीच बातचीत चल रही है।

विज्ञापन

अंतरा लग्जरी रिवर क्रूज कंपनी के सीईओ ने पिछले महीने पर्यटन विकास निगम के अपर प्रबंध संचालक विवेक श्रोत्रीय के साथ तवा डैम से मढ़ई तक छोटी बोट पर भ्रमण किया। यहां जंगल और टाइगर रिजर्व होने से जमीन मिलने की दिक्कतें हैं, जिन्हें दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पर्यटन विकास निगम ने वन विभाग की जमीन के डायवर्जन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अफसरों का कहना है कि कंपनी ने सरकार को क्रूज चलाने का प्रस्ताव दिया है। जल्दी ही इस पर काम शुरू होगा।

विज्ञापन

पहले चरण में 23 करोड़ रुपये का निवेश

  • 8 केबिन वाला क्रूज होगा। स्पा, सन डेक, बार की सुविधा।
  • 23 करोड़ रुपये के निवेश से पहले चरण का काम शुरू होगा।
  • 50 किलोमीटर की यात्रा चार दिन तीन रात की होगी।
  • 25 से अधिक यात्री सवार होंगे। खर्च अभी तय नहीं है।

इको टूरिज्म विभाग की जमीन पर टर्मिनल
क्रूज की यात्रा तवा डैम के चूना गेट से शुरू होगी और पारसपानी तक जाएगी। इको टूरिज्म विभाग की जमीन पर टर्मिनल बनेगा। यात्रा मार्ग में वन क्षेत्र होने से जमीन मिलने की परेशानी आ रही है। इसका हल निकालने पर काम चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रूज सफारी एक नया कंसेप्ट
यह जलाशय सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की पश्चिम सीमा भी है। क्रूज के सफर के दौरान भी यात्रियों को नदी किनारे वन्य प्राणी नजर आ सकते हैं। इसे क्रूज सफारी भी कहा जा रहा है। यात्री बर्ड वॉचिंग भी कर सकेंगे। यात्रियों को स्टे क्रूज में ही करना होगा। सतपूडा के जंगलों में बाघ, तेंदुए, नीलगाय, हिरण, सहित अन्य वन्यप्राणियों की साइटिंग हो सकती है।

वॉटर स्पोर्ट्स की एक्टिविटी भी होगी
क्रूज यात्रा के दौरान एक जगह पर वॉटर स्पोर्टस एक्टिविटी भी विकसित की जाएंगी। यहां तक बोट्स के जरिये यात्री जा सकेंगे और उनका आनंद ले सकेंगे।

नौ क्रूज है कंपनी के पास
अंतरा लग्जरी रिवर क्रूज कंपनी के सीईओ राज सिंह पिछले 15 साल से इस बिजनेस में है। उनकी कंपनी अब तक नौ क्रूज बना चुकी है। राज सिंह खुद एक लेखक होने के साथ ही जंगल सफारी के शौकीन हैं। उनकी कंपनी का बना दुनिया का सबसे बड़ा रिवर क्रूज साढ़े तीन हजार किलोमीटर की यात्रा पर निकला है। यह यात्रा छह माह में पूरी होगी। क्रूज भारत और बांग्लादेश के पांच राज्यों से गुजरेगा और पचास से ज्यादा पर्यटन स्थलों पर जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed